सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

गावँ में पांच दिवसीय "किसान पाठशाला" का हुआ आयोजन, दी गई किसानों को कृषि सम्बन्धी जानकारी।

सराय सागर मालटारी।

                     "किसान पाठशाला"

आज गावँ के हनुमान मंदिर स्थित प्राथमिक विद्यालय पर मुख्यमंत्री द्वारा चलाये जा रहे पाँच दिवसीय "द मिलियन फार्मर्स स्कूल"(किसान पाठशाला) का आयोजन किया गया, जिसमें गावँ के किसानों को कृषि सम्बन्धी जानकारी दी गई।
किसानों को फसल चक्र के बारे में कृषि विभाग से आये राजकुमार गौतम(तकनीकी सहायक) ने अलग अलग तरह की फसलों को एक निश्चित समय में निश्चित क्रम के आधार पर बोने की विधि को बताया। इसके अलावा फसल चक्र के सिद्धांत, फसलों की मुख्य प्रजातियां, मृदा स्वास्थ्य कार्ड एवं फसलों के घोषित समर्थन मूल्य, प्राकृतिक संसाधनों का सरक्षंण तथा टिकाऊ खेती के उपाय एवं उनके प्रभावी बिंदुओं के साथ जौ, चना, मटर, मसूर, सरसों, अलसी आदि फसलों के बारे में विशेष जानकारी दी गई, कार्यक्रम में गावँ के सैकड़ों किसानों ने हिस्सा लिया।
इस दौरान राजकुमार गौतम(तकनीकी सहायक कृषि विभाग) ने जानकारी देते हुए बताया कि- यह पाठशाला अभी चार दिन और चलाई जाएगी जिसमें गावँ के किसानों को कृषि सम्बन्धी अन्य जानकारी दी जाएगी, उन्होंने गावँ के किसानों से पाठशाला में अधिक से अधिक लोगों से उपस्थित होकर लाभ उठाने की अपील की,  अंत में ग्राम प्रधान मुकेश राय ने कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए आये हुये किसानों का आभार व्यक्त किया।

निवेदक - सराय सागर मालटारी ब्यूरो।

हमारे ट्वीटर अकाउंट से जुड़ने के लिए हमें फॉलो करे।
ट्वीटर आईडी -

@maltari123

गावँ की ख़बरों को पढ़ने के लिये लिंक को क्लिक करें।

saraisagarmaltari.blogspot.com

हमारे फेसबुक पेज़ से जुड़ने के लिए पेज को लाइक व शेयर करें।

https://www.facebook.com/sarai.sagar.maltari123

गावँ सम्बन्धी समस्याएँ, सलाह एवं अपने विचार तथा अपने लेख आप भी हमें दे सकते हैं।

संपर्क करे या व्हाट्सप्प करे -

9582008479
9452330115

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

श्री गांधी पीजी कॉलेज मालटारी में राष्ट्रीय सेवा योजना का विशेष शिविर आयोजित।

आज़मगढ़। सगड़ी। सगड़ी तहसील के श्री गांधी पीजी कॉलेज मालटारी आजमगढ़ राष्ट्रीय सेवा योजना का विशेष  शिविर प्राथमिक  विद्यालय मालटारी प्रथम  पर आयोजित है। इस शिविर हेतु स्वयंसेवक /सेविकाओं ने प्रातः 10:00 बजे से श्री गांधी पीजी कॉलेज परिसर से प्रस्थान किए। वह 10:15 बजे सुबह प्राथमिक विद्यालय पैदल चलकर पहुंच गए रास्ते में एनएसएस सांग उठे समाज के लिए उठे उठे के साथ ही साथ नारा कश्मीर हो या कन्याकुमारी भारत माता एक हमारी, अंधकार को क्यों धिक्कार है अच्छा हो एक दीप जलाएं, आदि गगनचुंबी नारे लगाते रहे।  आज के कार्यक्रम के मुख्य अतिथि मालटारी ग्राम के प्रधान मुकेश राय विशिष्ट अतिथि श्री राम दरस राय व अति विशिष्ट अतिथि पद्म चौहान रहे। कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि के सरस्वती प्रतिमा पर माल्यार्पण, दीप प्रज्वलित व ध्वजारोहण से हुआ। सरस्वती वंदना अंकिता विश्वकर्मा ब्यूटी, यादव स्वागत गीत निशा ,अंतिमा मौर्य ,प्रियंका कनौजिया ने प्रस्तुत किया। देश भक्ति गीत आशीष राजभर स्नेह लता पटेल ने गाया। नाटक "विधायक जी का इंटरव्यू विषय"पर अविनाश यादव की टीम ...

गावँ में सास-बहू सम्मेलन कर दी गई स्वास्थ्य सम्बन्धी जानकारी।

सराय सागर मालटारी।                      "सास-बहू सम्मेलन" गावँ कवरेज: आज गावँ स्थित जच्चा बच्चा केंद्र (मिडवाइफ सेंटर) पर केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग की ओर स...

गावँ में पारंपरिक अंदाज में मनाई गई दिवाली।

सराय सागर मालटारी।                    " दीपावली " आज प्रकाश पर्व दीपावली गावँ में पारंपरिक श्रद्धा और पूरे हर्षोल्लास के साथ मनाई गई। इस मौके पर लोगों ने पूजा अर्चना की और द...