सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

गावँ के श्री गांधी पीजी कालेज मालटारी में मनाया गया नारी सुरक्षा और नारी सशक्तिकरण सप्ताह।

सराय सागर मालटारी।

        "नारी सुरक्षा और नारी सशक्तिकरण सप्ताह"

पुलिस विभाग द्वारा छात्राओं को किया जा रहा जागरुक।

शासन के निर्देश पर प्रदेश भर में दिसंबर के प्रथम पखवारे में महिला सुरक्षा व महिला सशक्तिकरण पर जागरूकता का कार्यक्रम चलाया जा रहा है। जिसके अंतर्गत के सभी अधिकारियों व थानों के प्रभारियों को निर्देशित किया गया है। कि विद्यालयों पर जाकर महिलाओं को नारी सुरक्षा व महिला सशक्तिकरण हेतु जागरूक करें जिसको लेकर 4 दिसंबर से लेकर 10 दिसंबर तक महिला सुरक्षा सप्ताह का आयोजन गावँ के श्री गांधी पीजी कालेज मालटारी में प्रारंभ हुआ।
जिसमें कॉलेज में बृहद स्तर पर पूर्ण उल्लास के साथ कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा हैं। जिससे कि विपरीत परिस्थितियों में डटकर भी मुकाबला करने का बल महिलाओं को मिले, इसी के तहत जीयनपुर कोतवाली प्रभारी निरीक्षक मुनीष चौहान व एस आई कमलनयन दुबे द्वारा पुलिस टीम के साथ पहुंचकर महिला सुरक्षा व महिला सशक्तिकरण हेतु जागृत करने का कार्य किया गया, छात्र और छात्राओं को प्रोत्साहित किया गया व महिलाओं के साथ हो रही घटनाओं में उनके मुखर होने व आत्म बल बढ़ाने का कार्य किया गया। कार्यक्रम में मुख्य वक्ता के रूप में जीयनपुर कोतवाली प्रभारी मुनीष चौहान ने कॉलेज की छात्राओ को संबोधित किया, उन्होंने नारी सुरक्षा के लिए पुलिस  द्वारा चलाये जा रहे विशेष प्रयासों से छात्राओं को अवगत कराया, साथ ही साथ उन्होंने छात्राओं को अपनी सुरक्षा के लिए कुछ उपयोगी टिप्स भी दिए,
कॉलेज से 20 छात्राओं को शक्ति परी के रूप ने चययनित किया गया। हिंदी विभाग के विभागाध्यक्ष डॉक्टर मोहम्मद हसीन खान ने संबोधित करते हुए पुलिस द्वारा चलाये जा रहे इस अभियान की सराहना की और नारी शक्ति का गुणगान करते हुए अपनी आंतरिक शक्ति को पहचानने के लिए प्रेरित किया।
महिला पुलिस गरिमा सिंह ने कहा कि हमें साहस से जीने की आदत डालनी होगी।
वही मधुरा राय महिला महाविद्यालय के सभागार में जीयनपुर कोतवाली में तैनात महिला कांस्टेबिल मनोरमा देवी ने महिलाओं को आत्म सुरक्षा हेतु प्रशिक्षित करने पर बल दिया।
इस कार्यक्रम में घरेलू हिंसा महिला सुरक्षा संरक्षण अधिनियम 2005 , दहेज प्रतिषेध अधिनियम ,अनैतिक देह व्यापार एवं रोकथाम , स्त्री प्रतिषेध अधिनियम व पास्को एक्ट के विषय में भी छात्राओं को बताया गया। वही छात्राओं को विपरीत परिस्थितियों में डटकर मुकाबला करने हेतु शासन द्वारा संचालित हंड्रेड नंबर ,1090 , एंटी रोमियो टिव्टर सेवा , व महिला सुरक्षा हेतु संचालित NGO के विषय में भी छात्रों छात्राओं को जागरुक किया गया, इस कार्यक्रम में श्री गांधी पीजी कालेज मालटारी से प्राचार्य डॉ रामअवध यादव, बी एड. विभाग के डॉक्टर प्रेमचंद यादव और राजनीति विज्ञान के असिस्टेंट प्रोफेसर नितेश जायसवाल, मधुरा राय महिला महाविद्यालय प्राचार्य डॉ विभा राय, आदि लोग उपस्थित रहे।

निवेदक - सराय सागर मालटारी ब्यूरो।

हमारे ट्वीटर अकाउंट से जुड़ने के लिए हमें फॉलो करे।
ट्वीटर आईडी -

@maltari123

गावँ की ख़बरों को पढ़ने के लिये लिंक को क्लिक करें।

saraisagarmaltari.blogspot.com

हमारे फेसबुक पेज़ से जुड़ने के लिए पेज को लाइक व शेयर करें।

https://www.facebook.com/sarai.sagar.maltari123

गावँ सम्बन्धी समस्याएँ, सलाह एवं अपने विचार तथा अपने लेख आप भी हमें दे सकते हैं।

संपर्क करे या व्हाट्सप्प करे -

9582008479
9452330115

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

श्री गांधी पीजी कॉलेज मालटारी में राष्ट्रीय सेवा योजना का विशेष शिविर आयोजित।

आज़मगढ़। सगड़ी। सगड़ी तहसील के श्री गांधी पीजी कॉलेज मालटारी आजमगढ़ राष्ट्रीय सेवा योजना का विशेष  शिविर प्राथमिक  विद्यालय मालटारी प्रथम  पर आयोजित है। इस शिविर हेतु स्वयंसेवक /सेविकाओं ने प्रातः 10:00 बजे से श्री गांधी पीजी कॉलेज परिसर से प्रस्थान किए। वह 10:15 बजे सुबह प्राथमिक विद्यालय पैदल चलकर पहुंच गए रास्ते में एनएसएस सांग उठे समाज के लिए उठे उठे के साथ ही साथ नारा कश्मीर हो या कन्याकुमारी भारत माता एक हमारी, अंधकार को क्यों धिक्कार है अच्छा हो एक दीप जलाएं, आदि गगनचुंबी नारे लगाते रहे।  आज के कार्यक्रम के मुख्य अतिथि मालटारी ग्राम के प्रधान मुकेश राय विशिष्ट अतिथि श्री राम दरस राय व अति विशिष्ट अतिथि पद्म चौहान रहे। कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि के सरस्वती प्रतिमा पर माल्यार्पण, दीप प्रज्वलित व ध्वजारोहण से हुआ। सरस्वती वंदना अंकिता विश्वकर्मा ब्यूटी, यादव स्वागत गीत निशा ,अंतिमा मौर्य ,प्रियंका कनौजिया ने प्रस्तुत किया। देश भक्ति गीत आशीष राजभर स्नेह लता पटेल ने गाया। नाटक "विधायक जी का इंटरव्यू विषय"पर अविनाश यादव की टीम ...

गावँ में सास-बहू सम्मेलन कर दी गई स्वास्थ्य सम्बन्धी जानकारी।

सराय सागर मालटारी।                      "सास-बहू सम्मेलन" गावँ कवरेज: आज गावँ स्थित जच्चा बच्चा केंद्र (मिडवाइफ सेंटर) पर केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग की ओर स...

गावँ में पारंपरिक अंदाज में मनाई गई दिवाली।

सराय सागर मालटारी।                    " दीपावली " आज प्रकाश पर्व दीपावली गावँ में पारंपरिक श्रद्धा और पूरे हर्षोल्लास के साथ मनाई गई। इस मौके पर लोगों ने पूजा अर्चना की और द...