सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

संदेश

बाहर से आये लोगों को गावँ के प्राथमिक विद्यालय में किया गया क्वाटरटाइन।

हाल की पोस्ट

श्री गांधी पीजी कॉलेज मालटारी में राष्ट्रीय सेवा योजना का विशेष शिविर आयोजित।

आज़मगढ़। सगड़ी। सगड़ी तहसील के श्री गांधी पीजी कॉलेज मालटारी आजमगढ़ राष्ट्रीय सेवा योजना का विशेष  शिविर प्राथमिक  विद्यालय मालटारी प्रथम  पर आयोजित है। इस शिविर हेतु स्वयंसेवक /सेविकाओं ने प्रातः 10:00 बजे से श्री गांधी पीजी कॉलेज परिसर से प्रस्थान किए। वह 10:15 बजे सुबह प्राथमिक विद्यालय पैदल चलकर पहुंच गए रास्ते में एनएसएस सांग उठे समाज के लिए उठे उठे के साथ ही साथ नारा कश्मीर हो या कन्याकुमारी भारत माता एक हमारी, अंधकार को क्यों धिक्कार है अच्छा हो एक दीप जलाएं, आदि गगनचुंबी नारे लगाते रहे।  आज के कार्यक्रम के मुख्य अतिथि मालटारी ग्राम के प्रधान मुकेश राय विशिष्ट अतिथि श्री राम दरस राय व अति विशिष्ट अतिथि पद्म चौहान रहे। कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि के सरस्वती प्रतिमा पर माल्यार्पण, दीप प्रज्वलित व ध्वजारोहण से हुआ। सरस्वती वंदना अंकिता विश्वकर्मा ब्यूटी, यादव स्वागत गीत निशा ,अंतिमा मौर्य ,प्रियंका कनौजिया ने प्रस्तुत किया। देश भक्ति गीत आशीष राजभर स्नेह लता पटेल ने गाया। नाटक "विधायक जी का इंटरव्यू विषय"पर अविनाश यादव की टीम ...

21 तारीख तक बढ़ाया गया नामांकन पर्चे खरीदने की तारीख: डॉक्टर हसीन खान

मनोज चतुर्वेदी ब्यूरो प्रभारी सगड़ी आजमगढ़। आज़मगढ़। कुल 17 उम्मीदवारों ने नामांकन के लिए खरीदे पर्चे। सगड़ी।  सगड़ी तहसील क्षेत्र के श्री गांधी पीजी कॉलेज मालटारी में छात्रसंघ चुनाव हेतु छात्र नेताओं की मांग पर महाविद्यालय के चुनाव अधिकारी डॉक्टर हसीन खान ने बताया कि नामांकन पर्चे खरीदने की तिथि 1 दिन के लिए बढाकर 21 तारीख कर दी गई है। वही छात्र संघ चुनाव के लिए आज नामांकन पर्चे खरीदने वालों में अध्यक्ष पद के लिए 7 पर्चे बिके जिनमें से महावीर सिंह, शिवम राय, छाया यादव, मनीषा कुमारी, गुलशन यादव, अमित कुमार, आराधना यादव रही उपाध्यक्ष पद पर मुकेश व रविंद्र महामंत्री पद पर सुनील गौड, आनंद, शिवा, अमित यादव , कला संकाय मेंअतीकुर्रहमान व शिक्षा संकाय में जिग्नेश यादव के अतिरिक्त पुस्तकालय मंत्री के लिए विशाल मोर्य व रवि भारती ने नामांकन पर्चा खरीदा। छात्र संघ चुनाव की घोषणा के उपरांत छात्रों में चुनाव के लिए उत्साह व जोश देखने को मिल रहा है। छात्रसंघ चुनाव में कुल 17 प्रत्याशी चुनाव मैदान में है।  अध्यक्ष पद के लिए 7 , महामंत्री पद के लिए 4 , उपाध्यक्ष पद के लिए 2 , पुस्तकाल...

श्री गांधी पीजी कॉलेज मालटारी में छात्रसंघ चुनाव की तिथि घोषित।

सराय सागर मालटारी। नामांकन 22 नवम्बर एव मतदान 28 नवम्बर को होगा। 19 एव 20 नवम्बर को पर्चा खरीदने से होगी शुरुआत। 28 नवम्बर को मतदान एव शपथ ग्रहण होगा। मालटारी। गांव के श्री गांधी पीजी कॉलेज छात्रसंघ चुनाव की घोषणा निर्वाचन अधिकारी डॉक्टर हसीन खान द्वारा सोमवार को देर शाम की कर दी गई। श्री गांधी पीजी कॉलेज मालटारी के चुनाव की तारीखो का एलान होते ही छात्र और छात्रसंघ के लोग झूम उठे और प्रचार में जुट गए। चुनाव की सरगर्मी बढ़ गयी और छात्र अपने अपने गुटो को सहेजने में लग गए है।निर्वाचन अधिकारी के अनुसार छात्र संघ चुनाव के लिए नामांकन पत्रो की खरीद 19 एवं 20 नवंबर को सबुह 11 बजे से एक बजे तक होगी तो चुनाव एव मतगणना एव शपथ ग्रहण 28 नवंबर को होगा। वही दूसरी तरफ  22 नवंबर को नामांकन सुबह 11:00 बजे से 2:00 बजे तक किया जाएगा एवं परचो की वैधता की जांच 23 नवंबर को 11:00 बजे सुबह 02 बजे तक कि जाएगी। एवं नाम वापसी  25 नवंबर को 11 बजे से 2:00 बजे तक  किया जाएगा एवं वैध प्रत्याशियों की घोषणा 25 नवंबर को ही 2:30 से 3:00 के बीच में किया जाएगा। वहीं दूसरी तरफ मतदान 28 नवंबर को 9:0...

गावँ निवासिनी कैलाशी देवी पत्नी कमला राय का निधन, गावँ में शोक।

सराय सागर मालतारी। दुःखद। आज गांव निवासी कैलाशी देवी उम्र 86 वर्ष पत्नी कमला राय का लम्बी बीमारी के बाद गाजियाबाद एनटीपीसी में मृत्यु हो गयी। इनका दाह संस्कार गावँ शव आने के बाद दोहरीघाट मुक्तिधाम पर कल दिनाँक 11 नवम्बर सुबह 11 बजे किया जाएगा। इस घटना से पूरा गांव शोकाकुल है।

गर्मी में प्यास बुझाने के लिए गांव के बच्चों का सराहनीय कदम।

मालटारी। मंदिर के पास स्थित गांव के तालाब में पानी भरा जा रहा है इस भीषण गर्मी में तालाब कुएं सब सूख गए हैं ऐसे में जहां यह जिम्मेदारी ग्राम प्रधान को उठानी चाहिए वही गांव के बच्चे इस जिम्मेदारी को निभा रहे हैं, और उन्होंने तालाब में पानी भर कर पशु पक्षियों को की प्यास बुझाने के लिए एक सराहनीय कदम उठाया।  उम्मीद है 2 से 3 दिन के अंदर यह तालाब भर जाएगा जिसमें पशु पक्षी आराम से अपनी प्यास बुझा सकते हैं, गांव के विकास के लिए गांव के बच्चों का महत्वपूर्ण योगदान निश्चित रूप से सराहनीय कदम है। ब्यूरो मालटारी।

सराहनीय- भीषण गर्मी में पशु पक्षियों की प्यास बुझाने के लिए गावँ के बच्चों ने भरा तालाब।

मालटारी। इस भीषण गर्मी और लू में जल की आवश्यकता बहुत होती है, पर जलाशयों में पानी नहीं है जिससे पशु पक्षी अपनी प्यास बुझा सके। आज गावँ के बच्चों ने सराहनीय प्रयास करते हुए गावँ के तालाब को भरने का प्रयास किया जिससे इस गर्मी में पशुओं को राहत मिल सके और वो अपनी प्यास बुझा सके। इस कार्य मे प्रमुख रूप से मोनू सिंह, रोहन सिंह, देवब्रत सिंह, अतुल गोंड, सत्यम राय, इमरान अहमद, राहुल मौर्य आदि उपस्थित रहे। सराय सागर मालटारी