सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

संदेश

अक्टूबर, 2018 की पोस्ट दिखाई जा रही हैं

मालटारी का मेला आज, सारी तैयारियां पूर्ण।

भक्तों के दर्शन के लिए मां दुर्गा के पट खुले। गावँ कवरेज डेस्क: मालटारी बाजार में मां दुर्गा पूजा का मेला आज लगेगा। जिसकी तैयारियां पूर्ण कर ली गई है। सड़क के दोनों तरफ दुकानें सजने लगी है। मालटारी बाजार में मां दुर्गा की तीन प्रतिमाएं स्थापित की गई है जिसमें श्री मां दुर्गा पूजा बाल संघर्ष समिति मालटारी द्वारा मां दुर्गा की स्थापित की गई है । पंडाल को भव्य तरीके से सजाया गया है। वहीं दूसरी तरफ मां दुर्गा पूजा समिति पूर्वी बाजार द्वारा स्थापित मां दुर्गा का पूरा पंडाल दुधिया रोशनी और झालरों से जगमगा रहा है।  आदर्श मां दुर्गा समिति पश्चिमी बाजार द्वारा  स्थापित मां दुर्गा की प्रतिमा को आकर्षक ढंग से सजाया गया है। समिति के सदस्यों ने मां दुर्गा प्रतिमा और पंडाल को अपने अपने ढंग से सजाया है । सड़क के दोनों तरफ लाइट और झालर की व्यवस्था की गई है। मां दुर्गा के दर्शन के लिए पट खोल दिए गए हैं।  वहीं पर लग रहे देवी-देवताओं के जयकारों से पूरा क्षेत्र गुज रहा है ।मां दुर्गा के दर्शन करने के लिए श्रद्धालुओं का तांता लगा हुआ है। प्रधान मुकेश राय ने बताया मेले की तैयारियां पूरी कर ली ...