सराय साग़र मालटारी। "स्व० मथुरा राय जन्मदिवस समारोह एंव श्री गाँधी पीजी कालेज वार्षिकोत्सव" गावँ के श्री गाँधी पीजी कालेज मालटारी में आज स्व० मथुरा राय का जन्मदिन बड़े ही धूमधाम से मनाया जायेगा। इस विकास पुरुष का नाम सराय सागर मालटारी के इतिहास के पन्नो में सुनहरे अक्षरों में लिखा हुआ है, यह कहना गलत नहीं होगा कि इन्होंने अपने मेहनत एवं अथक प्रयास से गावँ को एक नयी दिशा दी। आज हमारा गावँ शिक्षा जगत में अपना महत्वपूर्ण योगदान रखता है, जिसमें स्व० मथुरा राय एवं उनके विशेष सहयोगी रहे डॉ कुबेर मिश्र जो की गाँधी इंटर कॉलेज में प्रधानाचार्य एंव श्री गाँधी पीजी कालेज में प्राचार्य रूप में रहे इन दोनों महापुरुषों का योगदान भुलाया नहीं जा सकता, डॉ कुबेर मिश्र आज भी इस दिशा में जुड़े हुए हैं, और वृद्धावस्था में होने के बाद भी निरन्तर प्रयत्नशील रहते हैं। उनके द्वारा रोपा गया शिक्षा का एक छोटा सा बीज आज एक बहुत बड़ा वृक्ष का रूप ले चूका है। देश विदेश में यहाँ के छात्र अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं, और इस गाँव की माटी का गौरव बढ़ा रहे हैं। स्...