सराय सागर मालटारी।
" समस्या"
शिक्षा के हब मालटारी में खेल के मैदान पर दबंगों ने किया अवैध अतिक्रमण, फील्ड का अस्तित्व खतरे में।
कई धनाढ्यों की गिद्ध दृष्टि है इस खेल के मैदान पर।
आज तक किसी जनप्रतिनिधि/अधिकारी ने नहीं दिया ध्यान।
सराय सागर मालटारी: गाँव को पूर्वांचल स्तर पर शिक्षा का हब कहा जाता है, जहाँ छोटे बड़े लगभग 14 विद्यालय हैं, जहाँ रोजाना लगभग पांच हजार छात्र छात्रायें अध्ययन करने के लिए आते हैं, पर बाजार के पश्चिमी छोर पर स्थित खेल के मैदान को दबंगों द्वारा अवैध अतिक्रमण के चलते धीरे - धीरे यह खेल का मैदान विलुप्त होता नजर आ रहा है, जिससे बच्चों के खेलने के लिए यह अब कोई कोई खेल का मैदान नजर नही आ रहा है।
इस सम्बंध में कई बार ग्रामीणों द्वारा जिले के आला अधिकारीयों से इसकी शिकायत भी की गई पर इसे अधिकारियों की उदासीनता कहे या दबंगो की मनमानी, इस मामले में आजतक कोई कार्यवाही नहीं हो पाई, और यह अतिक्रमण बढ़ता ही जा रहा है।
इस सम्बंध में ग्राम प्रधान मुकेश राय से बात की गई तो उन्होंने बताया कि- इस मामले में कई बार उपजिलाधिकारी सगड़ी के यहां तहसील दिवस पर शिकायत की गई पर कोई कार्यवाही नही हो पाई है, इस खेल के मैदान को अवैध अतिक्रमण से मुक्त कराने के लिए लेखपाल से सीमांकन करा कर सुंदरीकरण का प्रस्ताव भेजा जा चुका है।
बताते चलें कि- इस खेल के मैदान का पूरा एरिया गाटा नंबर 1 के 712 एयर में है, पर आज कल यह विलुप्त होता नजर आ रहा है, चुकी इस खेल के मैदान पर कुछ धनाढ्य लोगो की गिद्ध दृष्टि है और इसे हथियाना चाहते है। चूंकि यह खेल का मैदान सड़क से सीधे सटा हुआ है, और वर्तमान में करोड़ों की संपत्ति है, इसलिए दबंगो द्वारा इसे अवैध रूप से अतिक्रमण कर लिया गया है, इस अवैध अतिक्रमण के कारण आज विद्यालय के छात्र एवं छात्रायें तथा गावँ के बच्चे खेल कूद का आनंद भी नहीं ले पाते, अब इसे गावँ की विडम्बना कहे या गावँ का दुर्भाग्य, फिलहाल इस मामले में जरूरत है ठोस कार्रवाई की।
सराय सागर मालटारी ब्यूरो।
हमारे ट्वीटर अकाउंट से जुड़ने के लिए हमें फॉलो करे।
ट्वीटर आईडी -
@maltari123
गावँ की ख़बरों को पढ़ने के लिये लिंक को क्लिक करें।
saraisagarmaltari.blogspot.com
हमारे फेसबुक पेज़ से जुड़ने के लिए पेज को लाइक व शेयर करें।
https://www.facebook.com/sarai.sagar.maltari123
गावँ सम्बन्धी समस्याएँ, सलाह एवं अपने विचार तथा अपने लेख आप भी हमें दे सकते हैं।
संपर्क करे या व्हाट्सप्प करे -
9582008479
9452330115
टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें