सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

गावँ में सास-बहू सम्मेलन कर दी गई स्वास्थ्य सम्बन्धी जानकारी।

सराय सागर मालटारी।

                     "सास-बहू सम्मेलन"

गावँ कवरेज: आज गावँ स्थित जच्चा बच्चा केंद्र (मिडवाइफ सेंटर) पर केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग की ओर से गांव में मिशन परिवार नियोजन के लिए सास बहू सम्मेलन कराने के निर्देशानुसार सास बहू सम्मेलन आयोजित किया गया।
शादी के बाद बहु को जल्दी बच्चा पैदा करने के लिए सबसे ज्यादा जोर सास ही देती है। सास सहित परिवार के रिश्तेदार बच्चा होने की खुशखबरी सुनने का ताना मारने लगते हैं।
स्वास्थ्य विभाग के कार्यकर्ताओ ने नवविवाहिता के साथ उसकी सास को लड़का-लड़की एक समान की बात को समझाया। परिवार में दो बेटी होने के बाद सास अपने कुल के लिए लड़का पैदा करने का दबाव महिला पर डालती है। इस कारण बच्चाें की संख्या में बढ़ोत्तरी होती है इसे रोकने के लिए प्रयास किया गया।
सम्मेलन में जनसंख्या नियंत्रण के उपायों की जानकारी सास-बहू को दी गई।
प्रभारी चिकित्साधिकारी रमेश गुप्ता ने कार्यक्रम की अध्यक्षता की। कार्यक्रम के दौरान उन्होंने महिलाओं को जनसंख्या नियंत्रण के उपायों की जानकारी दी, जनसंख्या में कमी लाने के उपाय और तौर तरीके भी बताए।

इन विषयों पर भी हुई चर्चा:

सास-बहू सम्मेलन में एएनएम व आशा द्वारा सीमित परिवार के लाभ, विवाह की सही आयु, विवाह के दो वर्ष बाद पहला बच्चा, पहले एवं दूसरे बच्चे में कम से कम 3 साल का अंतर, परिवार नियोजन के स्थाई एवं अस्थाई साधनों के बारे में चर्चा कर सास-बहू को सम्पूर्ण जानकारी दी गई, वहीं परिवार कल्याण के स्थाई एवं अस्थाई साधन अपनाने के लिए नजदीकी चिकित्सा संस्थानों पर उपलब्ध सेवाओं की भी जानकारी दी गयी।
कार्यक्रम के दौरान बेहतर कार्य के लिए 14 कार्यकत्रियों को पुरस्कृत भी किया गया,
इस मौके पर एएनएम शशि यादव, आशा सन्ध्या राय, चम्पा देवी, बविता चौहान, मालती, निर्मला, प्रेमशीला, विद्योत्तमा संगीता, सुपरवाइजर राजनरायन राय एवँ लाभर्थियों में सविता, रिंकू, गुंजा, गुड्डी, संजू, शोभा, निशा, दुलारी, उषा, पूनम, चन्दा, बिंदु, पूजा, सुमन आदि उपस्थित रहीं।

सराय सागर मालटारी ब्यूरो।

हमारे ट्वीटर अकाउंट से जुड़ने के लिए हमें फॉलो करे।
ट्वीटर आईडी -

@maltari123

गावँ की ख़बरों को पढ़ने के लिये लिंक को क्लिक करें।

saraisagarmaltari.blogspot.com

हमारे फेसबुक पेज़ से जुड़ने के लिए पेज को लाइक व शेयर करें।

https://www.facebook.com/sarai.sagar.maltari123

गावँ सम्बन्धी समस्याएँ, सलाह एवं अपने विचार तथा अपने लेख आप भी हमें दे सकते हैं।

संपर्क करे या व्हाट्सप्प करे -

9582008479
9452330115
 

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

श्री गांधी पीजी कॉलेज मालटारी में राष्ट्रीय सेवा योजना का विशेष शिविर आयोजित।

आज़मगढ़। सगड़ी। सगड़ी तहसील के श्री गांधी पीजी कॉलेज मालटारी आजमगढ़ राष्ट्रीय सेवा योजना का विशेष  शिविर प्राथमिक  विद्यालय मालटारी प्रथम  पर आयोजित है। इस शिविर हेतु स्वयंसेवक /सेविकाओं ने प्रातः 10:00 बजे से श्री गांधी पीजी कॉलेज परिसर से प्रस्थान किए। वह 10:15 बजे सुबह प्राथमिक विद्यालय पैदल चलकर पहुंच गए रास्ते में एनएसएस सांग उठे समाज के लिए उठे उठे के साथ ही साथ नारा कश्मीर हो या कन्याकुमारी भारत माता एक हमारी, अंधकार को क्यों धिक्कार है अच्छा हो एक दीप जलाएं, आदि गगनचुंबी नारे लगाते रहे।  आज के कार्यक्रम के मुख्य अतिथि मालटारी ग्राम के प्रधान मुकेश राय विशिष्ट अतिथि श्री राम दरस राय व अति विशिष्ट अतिथि पद्म चौहान रहे। कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि के सरस्वती प्रतिमा पर माल्यार्पण, दीप प्रज्वलित व ध्वजारोहण से हुआ। सरस्वती वंदना अंकिता विश्वकर्मा ब्यूटी, यादव स्वागत गीत निशा ,अंतिमा मौर्य ,प्रियंका कनौजिया ने प्रस्तुत किया। देश भक्ति गीत आशीष राजभर स्नेह लता पटेल ने गाया। नाटक "विधायक जी का इंटरव्यू विषय"पर अविनाश यादव की टीम ...

छात्रसंघ चुनाव की सरगर्मी तेज 7 नवंबर को हो सकता है चुनाव।

सराय सागर मालटारी।                    "छात्र संघ चुनाव" गावँ के श्री गांधी पीजी कॉलेज मालटारी में होने वाले छात्र संघ चुनाव की सरगर्मी बढ़ चुकी है। छात्र नेता अपने अपने मतो...