सराय सागर मालटारी।
" दीपावली "
आज प्रकाश पर्व दीपावली गावँ में पारंपरिक श्रद्धा और पूरे हर्षोल्लास के साथ मनाई गई। इस मौके पर लोगों ने पूजा अर्चना की और दीये जलाए तथा आतिशबाजी की। गावँ की बाजार में खासी चहल पहल का माहौल था, एक सप्ताह पहले से ही घरों में रंग रोगन का कार्य जारी हो गया था, सभी लोग अपने अपने घरों को सजाने में लगे थे।
दीपावली पर हमेशा की तरह बच्चों और नौजवानों में खासा उत्साह देखा गया। उन्होंने आतिशबाजी की। लोगों ने एक दूसरे के घर जाकर दीपावली की शुभकमानाएं दी। लोगों ने मिठाइयों का आदान-प्रदान भी किया।गावँ में लोगों ने एसएमएस, व्हाट्सऐप और सोशल नेटवर्किंग वेबसाइट के जरिए भी दीपों के पर्व की बधाइयां दीं।
गावँ में दीपावली पूरे पारंपरिक अंदाज में बनाई गई। यहां सुबह से ही लोग अपने घरों की सजावट, दीये तैयार करने तथा रंगोलियां बनाने में जुटे हुए थे। शाम के समय गावँ के लोगो ने अपने अपने घरों में दीये जलाए और आतिशबाजी की, बच्चों में खूब उत्साह देखा गया, उन्होंने शाम होने से पहले ही पटाखे चलाने शुरू कर दिए।
रिपोर्ट- सराय सागर मालटारी ब्यूरो।
हमारे ट्वीटर अकाउंट से जुड़ने के लिए हमें फॉलो करे।
ट्वीटर आईडी -
@maltari123
गावँ की ख़बरों को पढ़ने के लिये लिंक को क्लिक करें।
saraisagarmaltari.blogspot.com
हमारे फेसबुक पेज़ से जुड़ने के लिए पेज को लाइक व शेयर करें।
https://www.facebook.com/sarai.sagar.maltari123
गावँ सम्बन्धी समस्याएँ, सलाह एवं अपने विचार तथा अपने लेख आप भी हमें दे सकते हैं।
संपर्क करे या व्हाट्सप्प करे -
9582008479
9452330115
टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें