सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

श्री गांधी पीजी कॉलेज मालटारी में चुनाव की डेट टलने की आशंका में छात्र नेताओं ने किया चक्का जाम।

सराय सागर मालटारी।

                   "छात्र संघ चुनाव"

गावँ के श्री गांधी पीजी कालेज मालटारी के छात्र नेता उस वक्त आक्रोशित होकर चक्का जाम कर दिए जब चुनाव अधिकारी डॉ कैलाश नाथ गुप्त ने छात्र नेताओं और विद्यालय कर्मचारियों के संघ बैठक में प्रशासन की तरफ से नगर निकाय के चुनाव के चलते फोर्स न मिल पाने की जानकारी दे रहे थे, चुनाव की तिथि स्थगित होते देख छात्र नेता आक्रोशित हो गए और कहने लगे कि- हम लोग चुनाव की तैयारी कर चुके हैं यदि तय समय पर चुनाव नही किया गया तो हम लोगों को पुनः आर्थिक नुकसान उठाना पड़ेगा।
जाम की सूचना पाकर मौके पर पहुँची 100 नम्बर पुलिस ने तत्काल इसकी सूचना सक्षम अधिकारियों को दी, उसके बाद मौके पर पहुँचे सीओ सगड़ी ने छात्र नेताओं को समझा बुझाकर जाम खत्म कराया, चुनाव अधिकारी डॉ० कैलाश नाथ गुप्त व पुलिस प्रशासन के आपस मे विचार विमर्श के बाद चुनाव तय समय पर ही कराने का निर्णय लिया गया।

रिपोर्ट- सराय सागर मालटारी ब्यूरो।

हमारे ट्वीटर अकाउंट से जुड़ने के लिए हमें फॉलो करे।
ट्वीटर आईडी -

@maltari123

गावँ की ख़बरों को पढ़ने के लिये लिंक को क्लिक करें।

saraisagarmaltari.blogspot.com

हमारे फेसबुक पेज़ से जुड़ने के लिए पेज को लाइक व शेयर करें।

https://www.facebook.com/sarai.sagar.maltari123

गावँ सम्बन्धी समस्याएँ, सलाह एवं अपने विचार तथा अपने लेख आप भी हमें दे सकते हैं।

संपर्क करे या व्हाट्सप्प करे -

9582008479
9452330115

टिप्पणियाँ