सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

गावँ में श्रद्धा के साथ मनाई गई अन्नकुट गोवर्धन पूजा ।

सराय सागर मालटारी।

                   " गोबर्धन पूजा "

गावँ में दीपावली के दूसरे दिन होने वाला अन्नकुट गोवर्धन पूजा आज गावँ में बड़े धूम धाम और हर्षोल्लास के साथ मनाया गया।
पूजा में शामिल माताओं बहनों ने भगवान को चढ़ाये गये 56 भोगों का प्रसाद चढ़ाया और अपने घर में अन्न-धन बने रहने की भगवान कृष्ण से कामना की।

पूजा विधि-

इस पूजा में गाय के गोबर से गोवर्धन जी की प्रतिमा बनाकर उस पर श्री कृष्ण भगवान को बिराजमान कराया जाता है और उनकी पूजा-अर्चना व परिक्रमा की जाती है. श्रद्धालूओं द्वारा भगवान कृष्ण को फल, फूल, प्रसाद आदि का चढ़ावा चढ़ाते हैं. वहीं भगवान श्री कृष्ण को 56 प्रकार का भोग चढ़ाया जाता है, यह पूजा यहां प्रतिवर्ष पूर्वजों के जमाने से लोग करते चले आ रहें हैं।
यह परंपरा द्वापर युग से चली आ रही है, भगवान कृष्ण ने ब्रज के लोगों से गोवर्धन पर्वत की पूजा करने के लिए कहा था, भगवान कृष्ण ने कहा था कि गोवर्धन पर्वत गौधन का संरक्षण करता है जिससे पर्यावरण भी शुद्ध होता है, इसलिए गोवर्धन पर्वत की पूजा की जानी चाहिए।

रिपोर्ट- सराय सागर मालटारी ब्यूरो।

हमारे ट्वीटर अकाउंट से जुड़ने के लिए हमें फॉलो करे।
ट्वीटर आईडी -

@maltari123

गावँ की ख़बरों को पढ़ने के लिये लिंक को क्लिक करें।

saraisagarmaltari.blogspot.com

हमारे फेसबुक पेज़ से जुड़ने के लिए पेज को लाइक व शेयर करें।

https://www.facebook.com/sarai.sagar.maltari123

गावँ सम्बन्धी समस्याएँ, सलाह एवं अपने विचार तथा अपने लेख आप भी हमें दे सकते हैं।

संपर्क करे या व्हाट्सप्प करे -

9582008479
9452330115

टिप्पणियाँ