सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

संदेश

फ़रवरी, 2018 की पोस्ट दिखाई जा रही हैं

खेल के मैदान से अवैध अतिक्रमण हटाने की कयावद शुरू, 24 से 48 घण्टे के अंदर होगी कार्यवाही।

सराय सागर मालटारी। गावँ समाचार डेस्क: गावँ स्थित खेल के मैदान से अवैध अतिक्रमण हटाने की कयावद शुरू हो चुकी है, जिस पर 24 से 48 घण्टे के अंदर कार्यवाही भी शुरू हो जाएगी। बतादें, वर्षों से गांव के बाजार स्थित पश्चिमी भाग में खेल के मैदान पर कुछ मनबढ़ों ने अवैध अतिक्रमण कर रखा है, जिसको खाली कराने के लिए कई बार ग्राम प्रधान द्वारा अधिकारियों के यहाँ शिकायत भी की गई पर किसी ने इस मामले में अपनी दिलचस्पी नहीं दिखाई, न्यायालय के आदेश के बाद भी इसको खाली नही कराया जा सका, जिससे गावँ के बच्चों को खेलने के लिए कोई खेल का मैदान नही बचा था, इन सब समस्याओं को देखते हुए "सराय सागर मालटारी सोशल मीडिया टीम" ने इस सम्बंध में ग्राम प्रधान से वार्ता कर सम्बंधित अधिकारियों से भी इस मामले से अवगत कराया, मामले की गम्भीरता को देखते हुए अब इस खेल के मैदान से अवैध अतिक्रमण हटाने के लिए प्रशासन ने कमर कस ली है, जिसमें 24 से 48 घण्टे के अंदर कार्यवाही हो सकती है। इस संदर्भ में आज गांव स्थित हनुमान मंदिर पर ग्राम प्रधान मुकेश राय की अध्यक्षता में बैठक भी हुई, जिसमें ग्राम सभा के कई गणमान्य व्यक्ति मौ...