सराय सागर मालटारी। जानकारी लॉक डाउन के चलते रोजीरोटी के लिए गावँ से बाहर गए लोगों का आना शुरू हो गया है, गावँ के प्राथमिक विद्यालय को क्वाटरटाइन सेंटर बनाया गया है। जो लोग भी बाहर से आ रहे हैं उनको यही पर रखा जा रहा है, और उनकी देखभाल के लिए गावँ और उनका परिवार प्रतिबद्ध है। आज भोर में सूरत से अपने परिवार के साथ आये राना सिंह पुत्र स्व० त्रिलोकी सिंह प्राथमिक विद्यालय पर स्वतः ही कोरनटाइन हो गए। राना सिंह से बात की गई तो उन्होंने बताया कि- सूरत में माहौल खराब है, हम लोग बस अपने गावँ आना चाहते थे लेकिन लॉक डाउन में निकल नहीं पा रहे थे, बहुत मुश्किल से हम गावँ आ पाए हैं, उन्होंने आगे बताया कि हम लोग खुद इस बात की सतर्कता बरत रहे हैं कि यदि संक्रमण की शिकायत हो भी तो गावँ में न फैले, इसलिए14 दिन तक इसी विद्यालय पर पूरे परिवार के साथ रहूंगा, उन्होंने खुशी जाहिर करते हुए कहा कि यहां अपने गावँ में हूँ काफी सकून महसूस कर रहा हूँ। बाहर से आये लोग जिनको क्वाटरटाइन किया गया है। 1- राना सिंह पुत्र० त्रिलोकी सिंह 2- प्रतिमा पत्नी राना सिंह 3- गरिमा पुत्री राना सि...
Village Politics