सराय सागर मालटारी। "छात्रसंघ चुनाव" गावँ के श्री गांधी पीजी कालेज मालटारी में कल छात्रसंघ चुनाव में 11 प्रत्याशियों के भाग्य का फैसला होगा, सभी प्रत्याशी अपने अपने मतों को सहेजने में लगे हुए हैं, प्रत्याशियों के लिए यह रात क़यामत की रात साबित होगी। कल सुबह 8:00 बजे से 2:00 बजे तक चुनाव प्रक्रिया संचालित की जाएगी एवं 3:00 बजे से मतगणना की समाप्ति तक मतगणना की जाएगी, जीते हुए प्रत्याशियों का शपथ ग्रहण समारोह संपन्न होगा। चुनाव निर्वाचन अधिकारी डाक्टर कैलाश नाथ गुप्त ने बताया कि- चुनाव सम्बन्धी सभी प्रक्रिया पूरी कर ली गई हैं, लिंगदोह कमेटी की सिफारिशों को लागू करते हुए आदर्श आचार संहिता का पालन करते हुए कालेज परिसर एवम आस-पास के बैनर पोस्टर आदि हटा दिए गए हैं, उन्होंने बताया कि- सुरक्षा व्यवस्था के मद्देनजर फोर्स की व्यवस्था की गई है, किसी भी प्रकार की अव्यवस्था न हो इसके लिए पहले ही कर्मचारियों को निर्देशित कर दिया गया है। निवेदक - सराय सागर मालटारी ब्यूरो। हम...