सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

एक लक्ष्य, आशीष अध्यक्ष का सपना हुआ साकार, ऐतिहासिक जीत हासिल कर लहराया परचम।

सराय सागर मालटारी।

                      "छात्रसंघ चुनाव"

अध्यक्ष पद में आशीष यादव वही महामंत्री पद में रामनयन यादव ने मारी बाजी।

उपाध्यक्ष पद में सुजीत कुमार और पुस्तकालय मंत्री में विशाल कुमार रहे विजयी।

गावँ के श्री गांधी पीजी कॉलेज मालटारी में रविवार को हुए छात्र चुनाव गहमागहमी के बीच संपन्न हुआ। वही मतगणना देर शाम तक चलती रही। अध्यक्ष पद में आशीष यादव ने ऐतिहासिक जीत दर्ज करते हुए अपना परचम लहराया, वही महामंत्री पद में राम नयन यादव ने मारी बाजी। उपाध्यक्ष पद पर सुजीत कुमार और पुस्तकालय मंत्री पर विशाल कुमार हुए विजयी।
मतगणना 3:00 बजे से शुरू हुई जो देर शाम तक चलती रही। चुनाव अधिकारी डॉ कैलाश नाथ गुप्त ने बताया अध्यक्ष पद पर आशीष यादव को 665 मत मिले वही साधना यादव को 461 मत मिला राम रतन कुमार को 406 वोट मिले इस प्रकार आशीष यादव ने साधना यादव को हराया। वही साधना यादव को 204 मतों से पराजित किया।वही 1532 मत बैध था।15 मत अवैध था।
महामंत्री पद पर रामनयन यादव 581 मत पाकर विजयी घोषित हुए। वहीं दूसरे स्थान पर विनय कुमार को 348 अजीत कुमार यादव को 332 और वृंदापत कुंवर को 210 मत से ही संतोष करना पड़ा। इस प्रकार रामनयन यादव 233 मतों से विजई हुए ।1471 मत बैध थे वही 76 मत अवैध था।
उपाध्यक्ष पद पर सुजीत कुमार 829 मत पाकर विजई हुए वही 686 मत पाकर सत्य प्रकाश चौधरी दूसरे स्थान पर रहे। इस प्रकार 143 मत से सुजीत कुमार ने सत्य प्रकाश चौधरी को हराया। 1515 मत बैध थे वही 32 मत अवैध था। पुस्तकालय मंत्री पर विशाल कुमार और अशोक कुमार की बीच सीधी टक्कर थी जिसमें विशाल कुमार 766 मत पाकर विजयी घोषित किए गए,  अशोक यादव 684 मत पाकर दूसरे स्थान पर रहे। इस प्रकार विशाल कुमार ने अशोक यादव को 82 मतों से पराजित किया। 1450 मत बैध पाए गए। वही 97 अवैध थे। शिक्षा संकाय प्रतिनिधि के लिए प्रशांत कुमार यादव ने अकेले ही पर्चा दाखिला किया था। जिसको निर्विरोध चुना गया। विद्यालय के प्राचार्य डॉ रामअवध सिंह यादव ने जीते हुए प्रत्याशियों को पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई।
मतगणना के दौरान एसडीएम सगड़ी रवि रंजन कुमार एवं सीओ सगड़ी सुधाकर सिंह उपस्थित थे। जीते हुए प्रत्याशियों को पुलिस ने अपनी गाड़ी में बैठाकर घर छोड़ा समर्थक बाहर माला लेकर जीते प्रत्याशी का माला पहनाने के लिए इंतजार करते ही रह गए। चुनाव को शांतिपूर्ण तरीके से सम्पन्न कराने के लिए चुनाव अधिकारी डॉ० कैलाश नाथ गुप्त ने सभी का आभार व्यक्त किया।

निवेदक - सराय सागर मालटारी ब्यूरो।

हमारे ट्वीटर अकाउंट से जुड़ने के लिए हमें फॉलो करे।
ट्वीटर आईडी -

@maltari123

गावँ की ख़बरों को पढ़ने के लिये लिंक को क्लिक करें।

saraisagarmaltari.blogspot.com

हमारे फेसबुक पेज़ से जुड़ने के लिए पेज को लाइक व शेयर करें।

https://www.facebook.com/sarai.sagar.maltari123

गावँ सम्बन्धी समस्याएँ, सलाह एवं अपने विचार तथा अपने लेख आप भी हमें दे सकते हैं।

संपर्क करे या व्हाट्सप्प करे -

9582008479
9452330115

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

श्री गांधी पीजी कॉलेज मालटारी में राष्ट्रीय सेवा योजना का विशेष शिविर आयोजित।

आज़मगढ़। सगड़ी। सगड़ी तहसील के श्री गांधी पीजी कॉलेज मालटारी आजमगढ़ राष्ट्रीय सेवा योजना का विशेष  शिविर प्राथमिक  विद्यालय मालटारी प्रथम  पर आयोजित है। इस शिविर हेतु स्वयंसेवक /सेविकाओं ने प्रातः 10:00 बजे से श्री गांधी पीजी कॉलेज परिसर से प्रस्थान किए। वह 10:15 बजे सुबह प्राथमिक विद्यालय पैदल चलकर पहुंच गए रास्ते में एनएसएस सांग उठे समाज के लिए उठे उठे के साथ ही साथ नारा कश्मीर हो या कन्याकुमारी भारत माता एक हमारी, अंधकार को क्यों धिक्कार है अच्छा हो एक दीप जलाएं, आदि गगनचुंबी नारे लगाते रहे।  आज के कार्यक्रम के मुख्य अतिथि मालटारी ग्राम के प्रधान मुकेश राय विशिष्ट अतिथि श्री राम दरस राय व अति विशिष्ट अतिथि पद्म चौहान रहे। कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि के सरस्वती प्रतिमा पर माल्यार्पण, दीप प्रज्वलित व ध्वजारोहण से हुआ। सरस्वती वंदना अंकिता विश्वकर्मा ब्यूटी, यादव स्वागत गीत निशा ,अंतिमा मौर्य ,प्रियंका कनौजिया ने प्रस्तुत किया। देश भक्ति गीत आशीष राजभर स्नेह लता पटेल ने गाया। नाटक "विधायक जी का इंटरव्यू विषय"पर अविनाश यादव की टीम ...

छात्रसंघ चुनाव की सरगर्मी तेज 7 नवंबर को हो सकता है चुनाव।

सराय सागर मालटारी।                    "छात्र संघ चुनाव" गावँ के श्री गांधी पीजी कॉलेज मालटारी में होने वाले छात्र संघ चुनाव की सरगर्मी बढ़ चुकी है। छात्र नेता अपने अपने मतो...

गावँ में सास-बहू सम्मेलन कर दी गई स्वास्थ्य सम्बन्धी जानकारी।

सराय सागर मालटारी।                      "सास-बहू सम्मेलन" गावँ कवरेज: आज गावँ स्थित जच्चा बच्चा केंद्र (मिडवाइफ सेंटर) पर केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग की ओर स...