सराय सागर मालटारी।
"कंबल वितरण"
सराय सागर मालटारी: गावँ में पड़ रही भीषण ठंड को देखते हुए गावँ प्रधान मुकेश राय के प्रयास पर अल्ट्राटेक सीमेंट द्वारा गावँ क्षेत्र के प्रधानों का सम्मान किया गया, अल्ट्राटेक सीमेंट द्वारा राजमिस्त्री व मनरेगा मजदूरों को कंबल वितरित किया गया।
गावँ प्रधान व कांग्रेस नेता मुकेश राय के आवास पर क्षेत्र के ग्राम पंचायत अध्यक्ष व क्षेत्र पंचायत सदस्य साथ राजमिस्त्री व मनरेगा मजदूरों का सम्मेलन किया गया। जिसमें तकनिकी जानकारी के साथ उपस्थित ग्राम प्रधानों को सम्मानित करने के साथ राजमिस्त्री व मनरेगा मजदूरों को ठंड में कंबल वितरित करने का कार्य किया गया।
इस अवसर पर गावँ प्रधान मुकेश राय ने कहा कि- इस भीषण ठंड में गरीबों को दिक्कतों का सामना करना पड़ता है, राहत के लिए यह एक छोटा सा प्रयास है।
इस अवसर पर पूर्व छात्रसंघ अध्यक्ष दीपक यादव, टीकूराम, पदम चौहान, रामदरस राय, अवधराज, गुलाब यादव, लालू, रितेश सिंह, सहित अल्ट्राटेक इंजीनियर पंकज यादव, गौरव कुमार, सुजीत मिश्रा आदि उपस्थित रहे।
निवेदक - सराय सागर मालटारी ब्यूरो।
हमारे ट्वीटर अकाउंट से जुड़ने के लिए हमें फॉलो करे।
ट्वीटर आईडी -
@maltari123
गावँ की ख़बरों को पढ़ने के लिये लिंक को क्लिक करें।
saraisagarmaltari.blogspot.com
हमारे फेसबुक पेज़ से जुड़ने के लिए पेज को लाइक व शेयर करें।
https://www.facebook.com/sarai.sagar.maltari123
गावँ सम्बन्धी समस्याएँ, सलाह एवं अपने विचार तथा अपने लेख आप भी हमें दे सकते हैं।
संपर्क करे या व्हाट्सप्प करे -
9582008479
9452330115
टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें