सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

गरीबों को किया गया कंबल वितरण।

सराय सागर मालटारी।

                         "कंबल वितरण"

गाँव को जनहित योजनाओं का मिलेगा समुचित लाभ: मनोज कुमार(तहसीलदार सगड़ी)

सराय सागर मालटारी: गावँ में पड़ रही भीषण ठंड को देखते हुए तहसील प्रशासन ने आज गांव में ठंड से बचने के लिए गरीबों को कंबल वितरण किया, वितरण के दौरान गरीबों के चेहरे पर खुशी साफ झलक रही थी। कंबल वितरण करते हुए तहसीलदार सगड़ी मनोज कुमार ने बताया कि- ठंड में गरीबों को दिक़्क़तों का सामना करना पड़ता है, ठंड से बचने के लिए कंबल का वितरण किया जा रहा है, आगे भी पात्र व्यक्तियों को कंबल वितरण किया जाएगा, उन्होंने गाँव के लोगों को विश्वास दिलाते हुए कहा कि- सरकार की जनहित योजनाओं का समुचित लाभ दिया जाएगा, पात्र व्यक्तियों का चयन कर हर सम्भव मदद की जाएगी।
इस दौरान कानूनगो राम लखन , ओम प्रकाश गुप्ता,  हरेंद्र राम,  लेखपाल रामवृक्ष  ग्राम प्रधान मुकेश राय आदि लोग उपस्थित रहे।

निवेदक - सराय सागर मालटारी ब्यूरो।

हमारे ट्वीटर अकाउंट से जुड़ने के लिए हमें फॉलो करे।
ट्वीटर आईडी -

@maltari123

गावँ की ख़बरों को पढ़ने के लिये लिंक को क्लिक करें।

saraisagarmaltari.blogspot.com

हमारे फेसबुक पेज़ से जुड़ने के लिए पेज को लाइक व शेयर करें।

https://www.facebook.com/sarai.sagar.maltari123

गावँ सम्बन्धी समस्याएँ, सलाह एवं अपने विचार तथा अपने लेख आप भी हमें दे सकते हैं।

संपर्क करे या व्हाट्सप्प करे -

9582008479
9452330115
 

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

श्री गांधी पीजी कॉलेज मालटारी में राष्ट्रीय सेवा योजना का विशेष शिविर आयोजित।

आज़मगढ़। सगड़ी। सगड़ी तहसील के श्री गांधी पीजी कॉलेज मालटारी आजमगढ़ राष्ट्रीय सेवा योजना का विशेष  शिविर प्राथमिक  विद्यालय मालटारी प्रथम  पर आयोजित है। इस शिविर हेतु स्वयंसेवक /सेविकाओं ने प्रातः 10:00 बजे से श्री गांधी पीजी कॉलेज परिसर से प्रस्थान किए। वह 10:15 बजे सुबह प्राथमिक विद्यालय पैदल चलकर पहुंच गए रास्ते में एनएसएस सांग उठे समाज के लिए उठे उठे के साथ ही साथ नारा कश्मीर हो या कन्याकुमारी भारत माता एक हमारी, अंधकार को क्यों धिक्कार है अच्छा हो एक दीप जलाएं, आदि गगनचुंबी नारे लगाते रहे।  आज के कार्यक्रम के मुख्य अतिथि मालटारी ग्राम के प्रधान मुकेश राय विशिष्ट अतिथि श्री राम दरस राय व अति विशिष्ट अतिथि पद्म चौहान रहे। कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि के सरस्वती प्रतिमा पर माल्यार्पण, दीप प्रज्वलित व ध्वजारोहण से हुआ। सरस्वती वंदना अंकिता विश्वकर्मा ब्यूटी, यादव स्वागत गीत निशा ,अंतिमा मौर्य ,प्रियंका कनौजिया ने प्रस्तुत किया। देश भक्ति गीत आशीष राजभर स्नेह लता पटेल ने गाया। नाटक "विधायक जी का इंटरव्यू विषय"पर अविनाश यादव की टीम ...

गावँ में सास-बहू सम्मेलन कर दी गई स्वास्थ्य सम्बन्धी जानकारी।

सराय सागर मालटारी।                      "सास-बहू सम्मेलन" गावँ कवरेज: आज गावँ स्थित जच्चा बच्चा केंद्र (मिडवाइफ सेंटर) पर केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग की ओर स...

गावँ में पारंपरिक अंदाज में मनाई गई दिवाली।

सराय सागर मालटारी।                    " दीपावली " आज प्रकाश पर्व दीपावली गावँ में पारंपरिक श्रद्धा और पूरे हर्षोल्लास के साथ मनाई गई। इस मौके पर लोगों ने पूजा अर्चना की और द...