सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

गावँ के श्री गांधी पीजी कालेज में सकुशल संपन्न हुई बीएड की परीक्षा।

सराय सागर मालटारी।

                         "बीएड परीक्षा"
                     

पहले दिन 644 छात्रों में 614 छात्रों ने दिया परीक्षा, 30 ने छोड़ी परीक्षा।

श्री गांधी पीजी कॉलेज मालटारी में  10 महाविद्यालय का बनाया गया है केंद्र।

गावँ के श्री गांधी पीजी कॉलेज मालटारी में गुरुवार को बीएड की परीक्षा सकुशल संपन्न हुई। वहीं पर 644 परीक्षार्थियों में 614 परीक्षार्थियों ने भाग लिया, 30  छात्र/छात्राओं ने परीक्षा छोड़ दी। श्री गांधी पीजी कॉलेज मालटारी में श्री गांधी पीजी कॉलेज मालटारी, के एन सिंह महिला महाविद्यालय जीयनपुर, जगदीश नारायण महेंद्र प्रसाद महाविद्यालय रघुपुर, बाबू शिव पत्तर राय पीजी कॉलेज रामगढ़, स्वामी सहजानंद महाविद्यालय हरैया, पंडित राम नगीना महाविद्याय जोकहरा लाटघाट, कमलनाथ महाविद्यालय बरोही, कुमुद सिंह महाविद्यालय मसुरियापुर,रघुनाथ प्रसाद साहू महाविद्यालय हरैया,औऱ फूलचंद ग्रामीण महाविद्यालय नरहन खास के बीएड छत्रों का श्री गांधी  पी जी कालेज मालटारी में  परीक्षा केंद्र बनाया गया है। जिसमें पहले दिन परीक्षा शुरू हुई जिसमें भारी संख्या में छात्र छात्राओं ने परीक्षा में भाग लिया वही केंद्र व्यवस्था विद्यालय के प्राचार्य डॉक्टर रामअवध सिंह यादव एवं उपकेंद्र व्यवस्थापक  डा0 प्रेमचंद यादव ने बताया परीक्षा सकुशल संपन्न हुई।  644 परीक्षार्थियों में 614 परीक्षार्थी परीक्षा में सम्मिलित हुए जिसमें 30 परीक्षार्थी अनुपस्थित रहें। परीक्षा दोपहर 12:00 बजे से 3:00 बजे तक चली।

निवेदक - सराय सागर मालटारी ब्यूरो।

हमारे ट्वीटर अकाउंट से जुड़ने के लिए हमें फॉलो करे।
ट्वीटर आईडी -

@maltari123

गावँ की ख़बरों को पढ़ने के लिये लिंक को क्लिक करें।

saraisagarmaltari.blogspot.com

हमारे फेसबुक पेज़ से जुड़ने के लिए पेज को लाइक व शेयर करें।

https://www.facebook.com/sarai.sagar.maltari123

गावँ सम्बन्धी समस्याएँ, सलाह एवं अपने विचार तथा अपने लेख आप भी हमें दे सकते हैं।

संपर्क करे या व्हाट्सप्प करे -

9582008479
9452330115

टिप्पणियाँ