सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

श्री गांधी पीजी कॉलेज मालटारी में राष्ट्रीय सेवा योजना का विशेष शिविर आयोजित।

आज़मगढ़।

सगड़ी।

सगड़ी तहसील के श्री गांधी पीजी कॉलेज मालटारी आजमगढ़ राष्ट्रीय सेवा योजना का विशेष  शिविर प्राथमिक  विद्यालय मालटारी प्रथम  पर आयोजित है। इस शिविर हेतु स्वयंसेवक /सेविकाओं ने प्रातः 10:00 बजे से श्री गांधी पीजी कॉलेज परिसर से प्रस्थान किए। वह 10:15 बजे सुबह प्राथमिक विद्यालय पैदल चलकर पहुंच गए रास्ते में एनएसएस सांग उठे समाज के लिए उठे उठे के साथ ही साथ नारा कश्मीर हो या कन्याकुमारी भारत माता एक हमारी, अंधकार को क्यों धिक्कार है अच्छा हो एक दीप जलाएं, आदि गगनचुंबी नारे लगाते रहे। 
आज के कार्यक्रम के मुख्य अतिथि मालटारी ग्राम के प्रधान मुकेश राय विशिष्ट अतिथि श्री राम दरस राय व अति विशिष्ट अतिथि पद्म चौहान रहे। कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि के सरस्वती प्रतिमा पर माल्यार्पण, दीप प्रज्वलित व ध्वजारोहण से हुआ। सरस्वती वंदना अंकिता विश्वकर्मा ब्यूटी, यादव स्वागत गीत निशा ,अंतिमा मौर्य ,प्रियंका कनौजिया ने प्रस्तुत किया। देश भक्ति गीत आशीष राजभर स्नेह लता पटेल ने गाया। नाटक "विधायक जी का इंटरव्यू विषय"पर अविनाश यादव की टीम ने प्रस्तुत किया. मुख्य।अतिथि मुकेश राय ने स्वयंसेवक /सेविकाओं को समाज व देश की स्थिति के बारे में बताया आगे उन्होंने पर्यावरण सुरक्षा हेतु वृक्षा रोपण करने हेतु प्रेरित कर आशीर्वाद दिया। एनएसएस प्रभारी नितेश जायसवाल ने राष्ट्रीय सेवा योजना के बारे में छात्र-छात्राओं को विस्तार से बताया आगे उन्होंने बताया कि सामाजिक कार्य करते हुए युवाओं के व्यक्तित्व का विकास ही एनएसएस का लक्ष्य है एनएसएस प्रभारी शैलेश सिंह ने श्रमदान के महत्व पर प्रकाश डाला वह कार्यक्रमों में बढ़-चढ़कर भाग लेने के लिए प्रेरित किया ।एनएसएस प्रभारी डॉ शैलेश पाठक ने अपने उद्बोधन में कहा कि श्रमदान से शर्म खत्म होती है और छात्र-छात्राओं के व्यक्तित्व का विकास होता है। 
कार्यक्रम के  समय पत्रकार वीर सिंह ,जनार्दन राय ,बृजेश शर्मा, चंद्रशेखर यादव ,इंद्रकेश यादव उपस्थित थे। डॉ शैलेश पाठक ने संचालन किया अंत में नितेश जायसवाल ने आए हुए अतिथियों के प्रति आभार व्यक्त किया।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

छात्रसंघ चुनाव की सरगर्मी तेज 7 नवंबर को हो सकता है चुनाव।

सराय सागर मालटारी।                    "छात्र संघ चुनाव" गावँ के श्री गांधी पीजी कॉलेज मालटारी में होने वाले छात्र संघ चुनाव की सरगर्मी बढ़ चुकी है। छात्र नेता अपने अपने मतो...

गावँ में सास-बहू सम्मेलन कर दी गई स्वास्थ्य सम्बन्धी जानकारी।

सराय सागर मालटारी।                      "सास-बहू सम्मेलन" गावँ कवरेज: आज गावँ स्थित जच्चा बच्चा केंद्र (मिडवाइफ सेंटर) पर केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग की ओर स...