सराय सागर मालटारी।
"छात्रसंघ चुनाव"
गावँ के श्री गांधी पीजी कालेज मालटारी में कल छात्रसंघ चुनाव में 11 प्रत्याशियों के भाग्य का फैसला होगा, सभी प्रत्याशी अपने अपने मतों को सहेजने में लगे हुए हैं, प्रत्याशियों के लिए यह रात क़यामत की रात साबित होगी। कल सुबह 8:00 बजे से 2:00 बजे तक चुनाव प्रक्रिया संचालित की जाएगी एवं 3:00 बजे से मतगणना की समाप्ति तक मतगणना की जाएगी, जीते हुए प्रत्याशियों का शपथ ग्रहण समारोह संपन्न होगा। चुनाव निर्वाचन अधिकारी डाक्टर कैलाश नाथ गुप्त ने बताया कि- चुनाव सम्बन्धी सभी प्रक्रिया पूरी कर ली गई हैं, लिंगदोह कमेटी की सिफारिशों को लागू करते हुए आदर्श आचार संहिता का पालन करते हुए कालेज परिसर एवम आस-पास के बैनर पोस्टर आदि हटा दिए गए हैं, उन्होंने बताया कि- सुरक्षा व्यवस्था के मद्देनजर फोर्स की व्यवस्था की गई है, किसी भी प्रकार की अव्यवस्था न हो इसके लिए पहले ही कर्मचारियों को निर्देशित कर दिया गया है।
निवेदक - सराय सागर मालटारी ब्यूरो।
हमारे ट्वीटर अकाउंट से जुड़ने के लिए हमें फॉलो करे।
ट्वीटर आईडी -
@maltari123
गावँ की ख़बरों को पढ़ने के लिये लिंक को क्लिक करें।
saraisagarmaltari.blogspot.com
हमारे फेसबुक पेज़ से जुड़ने के लिए पेज को लाइक व शेयर करें।
https://www.facebook.com/sarai.sagar.maltari123
गावँ सम्बन्धी समस्याएँ, सलाह एवं अपने विचार तथा अपने लेख आप भी हमें दे सकते हैं।
संपर्क करे या व्हाट्सप्प करे -
9582008479
9452330115
टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें