सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

गावँ के श्री गांधी पीजी कालेज मालटारी में कल छात्रसंघ का चुनाव, 11 प्रत्याशियों के भाग्य का होगा फैसला।

सराय सागर मालटारी।

                      "छात्रसंघ चुनाव"

गावँ के श्री गांधी पीजी कालेज मालटारी में कल छात्रसंघ चुनाव में 11 प्रत्याशियों के भाग्य का फैसला होगा, सभी प्रत्याशी अपने अपने मतों को सहेजने में लगे हुए हैं, प्रत्याशियों के लिए यह रात क़यामत की रात साबित होगी। कल सुबह चुनाव 8:00 बजे से 2:00 बजे  तक चुनाव प्रक्रिया संचालित की जाएगी एवं 3:00 बजे से मतगणना की समाप्ति तक मतगणना की जाएगी, जीते हुए प्रत्याशियों का शपथ ग्रहण समारोह संपन्न होगा। चुनाव निर्वाचन अधिकारी डाक्टर कैलाश नाथ गुप्त ने बताया कि- चुनाव सम्बन्धी सभी प्रक्रिया पूरी कर ली गई हैं, लिंगदोह कमेटी की सिफारिशों को लागू करते हुए आदर्श आचार संहिता का पालन करते हुए कालेज परिसर एवम आस-पास के बैनर पोस्टर आदि हटा दिए गए हैं, उन्होंने बताया कि- सुरक्षा व्यवस्था के मद्देनजर फोर्स की व्यवस्था की गई है, किसी भी प्रकार की अव्यवस्था न हो इसके लिए पहले ही कर्मचारियों को निर्देशित कर दिया गया है।

निवेदक - सराय सागर मालटारी ब्यूरो।

हमारे ट्वीटर अकाउंट से जुड़ने के लिए हमें फॉलो करे।
ट्वीटर आईडी -

@maltari123

गावँ की ख़बरों को पढ़ने के लिये लिंक को क्लिक करें।

saraisagarmaltari.blogspot.com

हमारे फेसबुक पेज़ से जुड़ने के लिए पेज को लाइक व शेयर करें।

https://www.facebook.com/sarai.sagar.maltari123

गावँ सम्बन्धी समस्याएँ, सलाह एवं अपने विचार तथा अपने लेख आप भी हमें दे सकते हैं।

संपर्क करे या व्हाट्सप्प करे -

9582008479
9452330115

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

श्री गांधी पीजी कॉलेज मालटारी में राष्ट्रीय सेवा योजना का विशेष शिविर आयोजित।

आज़मगढ़। सगड़ी। सगड़ी तहसील के श्री गांधी पीजी कॉलेज मालटारी आजमगढ़ राष्ट्रीय सेवा योजना का विशेष  शिविर प्राथमिक  विद्यालय मालटारी प्रथम  पर आयोजित है। इस शिविर हेतु स्वयंसेवक /सेविकाओं ने प्रातः 10:00 बजे से श्री गांधी पीजी कॉलेज परिसर से प्रस्थान किए। वह 10:15 बजे सुबह प्राथमिक विद्यालय पैदल चलकर पहुंच गए रास्ते में एनएसएस सांग उठे समाज के लिए उठे उठे के साथ ही साथ नारा कश्मीर हो या कन्याकुमारी भारत माता एक हमारी, अंधकार को क्यों धिक्कार है अच्छा हो एक दीप जलाएं, आदि गगनचुंबी नारे लगाते रहे।  आज के कार्यक्रम के मुख्य अतिथि मालटारी ग्राम के प्रधान मुकेश राय विशिष्ट अतिथि श्री राम दरस राय व अति विशिष्ट अतिथि पद्म चौहान रहे। कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि के सरस्वती प्रतिमा पर माल्यार्पण, दीप प्रज्वलित व ध्वजारोहण से हुआ। सरस्वती वंदना अंकिता विश्वकर्मा ब्यूटी, यादव स्वागत गीत निशा ,अंतिमा मौर्य ,प्रियंका कनौजिया ने प्रस्तुत किया। देश भक्ति गीत आशीष राजभर स्नेह लता पटेल ने गाया। नाटक "विधायक जी का इंटरव्यू विषय"पर अविनाश यादव की टीम ...

छात्रसंघ चुनाव की सरगर्मी तेज 7 नवंबर को हो सकता है चुनाव।

सराय सागर मालटारी।                    "छात्र संघ चुनाव" गावँ के श्री गांधी पीजी कॉलेज मालटारी में होने वाले छात्र संघ चुनाव की सरगर्मी बढ़ चुकी है। छात्र नेता अपने अपने मतो...

गावँ में सास-बहू सम्मेलन कर दी गई स्वास्थ्य सम्बन्धी जानकारी।

सराय सागर मालटारी।                      "सास-बहू सम्मेलन" गावँ कवरेज: आज गावँ स्थित जच्चा बच्चा केंद्र (मिडवाइफ सेंटर) पर केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग की ओर स...