सराय सागर मालटारी।
"पुस्तक मेला"
गावँ के श्री गांधी पीजी कालेज मालटारी में पुस्तक मेला का उद्घाटन मुख्य अतिथि कालेज प्राचार्य डॉ रामअवध यादव द्वारा किया गया। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि- सामाजिक तौर पर पुस्तक मेले में सड़क दुर्घटना, वायु प्रदूषण जैसे विषयों को विमर्श के केंद्र में स्थापित करना अपने समय के प्रश्रों और दुखों को साझा करना है। पुस्तक मेला समाज के सभी वर्गो के लिए एक मंच है, समाज जब पढ़ेगा तभी बढ़ेगा।
हिंदी विभागाध्यक्ष डॉ० हसीन खान ने कहा कि- बेहतर नागरिक तभी बनेंगे जब हम बेहतर साहित्य पढ़ेंगे। ज्ञान के मंदिर में किताबों की दुनिया का आना शिक्षक, विद्यार्थी, नागरिक सभी के लिए उपलब्धि है।
संस्कृतकर्मी राजीव रंजन ने आजमगढ़ की साहित्यिक परम्परा पर चर्चा करते हुए कहा कि मेले का थीम आओ लौट चले, प्रकृति की ओर समय की सबसे बड़ी आवश्यकता है। यह मेला पर्यावरण से लोगों को जोड़ने का सांस्कृतिक अभियान है।
इस अवसर पर विद्यालय प्राचार्य डॉ० रामअवध यादव, डॉ० हसीन खान, डा० अखिलेश, डा० प्रेमचंद, नीतेश जायसवाल, बालचंद प्रसाद, डा० कौशलेंद्र विक्रम मिश्र आदि उपस्थित रहे।
रिपोर्ट- सराय सागर मालटारी ब्यूरो।
हमारे ट्वीटर अकाउंट से जुड़ने के लिए हमें फॉलो करे।
ट्वीटर आईडी -
@maltari123
गावँ की ख़बरों को पढ़ने के लिये लिंक को क्लिक करें।
saraisagarmaltari.blogspot.com
हमारे फेसबुक पेज़ से जुड़ने के लिए पेज को लाइक व शेयर करें।
https://www.facebook.com/sarai.sagar.maltari123
गावँ सम्बन्धी समस्याएँ, सलाह एवं अपने विचार तथा अपने लेख आप भी हमें दे सकते हैं।
संपर्क करे या व्हाट्सप्प करे -
9582008479
9452330115
टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें