सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

गावँ के श्री गांधी पीजी कालेज मालटारी में छात्रसंघ चुनाव 10 दिसंबर को, बढ़ी चुनावी सरगर्मी।

सराय सागर मालटारी।

                     " छात्रसंघ चुनाव"

बढ़ी चुनावी सरगर्मी, मतों को सहेजने में जुटे छात्र नेता।

मंगलवार को गावँ के श्री गांधी पीजी कालेज मालटारी में छात्रसंघ चुनाव के लिए अधिसूचना जारी होते ही छात्रसंघ की सियासत में सरगर्मी बढ़ गई है।
ज्ञातव्य है कि प्रदेश सरकार ने नगर निकाय चुनाव के मद्देनजर छात्रसंघ चुनाव पर पूरे प्रदेश में रोक लगा दी थी, निकाय चुनाव के खत्म होते ही छात्रसंघ चुनाव पर लगी रोक हटा दी गई।
अधिसूचना जारी होते ही श्री गांधी पीजी कालेज मालटारी में चुनावी सरगर्मी तेज हो गयी है, प्रत्याशी अपने अपने मतों को सहेजने के लिए जी जान से प्रसार प्रचार में लग गए हैं। चुनाव निर्वाचन अधिकारी डॉ० कैलाश नाथ गुप्त ने बताया कि- चुनाव एवं मतगणना 10 दिसम्बर को 9:00 बजे से 2:00 बजे तक चुनाव प्रक्रिया संचालित की जाएगी एवं 3:00 बजे से मतगणना की समाप्ति तक मतगणना एवं जीते हुए प्रत्याशियों का शपथ ग्रहण समारोह संपन्न होगा। उन्होंने आगे बताया कि- चुनाव सम्बन्धी सभी प्रक्रिया पूरी कर ली गई हैं, लिंगदोह कमेटी की सिफारिशों को लागू करते हुए आदर्श आचार संहिता का पालन करते हुए कालेज परिसर एवम आस-पास के बैनर पोस्टर आदि हटाए जायेंगे, यदि किसी प्रत्याशी द्वारा आदर्श चुनाव आचार संहिता का उलंघन किया जाएगा उसका पर्चा निरस्त भी किया जा सकता है, विद्यालय में प्रवेश प्रक्रिया पर रोक लगा दी गई है। जो चुनाव सम्पन्न होने तक जारी रहेगी। चुनाव परिणाम घोषणा के बाद निर्वाचन प्रमाण पत्र वितरण कर शपथ ग्रहण समारोह का आयोजन किया जाएगा।
बताते चलें कालेज में 2412 मतदाताओं द्वारा 11 प्रत्याशियों के भाग्य का फैसला करना सुनिश्चित था जिसमें लगभग 20 वर्ष बाद फिर अध्यक्ष पद के लिए महिला प्रत्याशी चुनाव मैदान में है। प्रत्याशियों में अध्यक्ष पद के आशीष यादव, साधना यादव और रामरतन कुमार के बीच त्रिकोणीय लड़ाई होगी। महामंत्री पद के लिए विनय कुमार, वृंदापत कुवंर, अजीत कुमार और रामनयन यादव चुनाव मैदान में हैं। उपाध्यक्ष पद के लिए दो प्रत्याशी सुजीत कुमार और सत्य प्रकाश चौधरी के बीच सीधी टक्कर होगी। पुस्तकालय मंत्री पद पर विशाल कुमार और अशोक यादव आमने सामने होंगे।

निवेदक - सराय सागर मालटारी ब्यूरो।

हमारे ट्वीटर अकाउंट से जुड़ने के लिए हमें फॉलो करे।
ट्वीटर आईडी -

@maltari123

गावँ की ख़बरों को पढ़ने के लिये लिंक को क्लिक करें।

saraisagarmaltari.blogspot.com

हमारे फेसबुक पेज़ से जुड़ने के लिए पेज को लाइक व शेयर करें।

https://www.facebook.com/sarai.sagar.maltari123

गावँ सम्बन्धी समस्याएँ, सलाह एवं अपने विचार तथा अपने लेख आप भी हमें दे सकते हैं।

संपर्क करे या व्हाट्सप्प करे -

9582008479
9452330115

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

श्री गांधी पीजी कॉलेज मालटारी में राष्ट्रीय सेवा योजना का विशेष शिविर आयोजित।

आज़मगढ़। सगड़ी। सगड़ी तहसील के श्री गांधी पीजी कॉलेज मालटारी आजमगढ़ राष्ट्रीय सेवा योजना का विशेष  शिविर प्राथमिक  विद्यालय मालटारी प्रथम  पर आयोजित है। इस शिविर हेतु स्वयंसेवक /सेविकाओं ने प्रातः 10:00 बजे से श्री गांधी पीजी कॉलेज परिसर से प्रस्थान किए। वह 10:15 बजे सुबह प्राथमिक विद्यालय पैदल चलकर पहुंच गए रास्ते में एनएसएस सांग उठे समाज के लिए उठे उठे के साथ ही साथ नारा कश्मीर हो या कन्याकुमारी भारत माता एक हमारी, अंधकार को क्यों धिक्कार है अच्छा हो एक दीप जलाएं, आदि गगनचुंबी नारे लगाते रहे।  आज के कार्यक्रम के मुख्य अतिथि मालटारी ग्राम के प्रधान मुकेश राय विशिष्ट अतिथि श्री राम दरस राय व अति विशिष्ट अतिथि पद्म चौहान रहे। कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि के सरस्वती प्रतिमा पर माल्यार्पण, दीप प्रज्वलित व ध्वजारोहण से हुआ। सरस्वती वंदना अंकिता विश्वकर्मा ब्यूटी, यादव स्वागत गीत निशा ,अंतिमा मौर्य ,प्रियंका कनौजिया ने प्रस्तुत किया। देश भक्ति गीत आशीष राजभर स्नेह लता पटेल ने गाया। नाटक "विधायक जी का इंटरव्यू विषय"पर अविनाश यादव की टीम ...

छात्रसंघ चुनाव की सरगर्मी तेज 7 नवंबर को हो सकता है चुनाव।

सराय सागर मालटारी।                    "छात्र संघ चुनाव" गावँ के श्री गांधी पीजी कॉलेज मालटारी में होने वाले छात्र संघ चुनाव की सरगर्मी बढ़ चुकी है। छात्र नेता अपने अपने मतो...

गावँ में सास-बहू सम्मेलन कर दी गई स्वास्थ्य सम्बन्धी जानकारी।

सराय सागर मालटारी।                      "सास-बहू सम्मेलन" गावँ कवरेज: आज गावँ स्थित जच्चा बच्चा केंद्र (मिडवाइफ सेंटर) पर केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग की ओर स...