सराय सागर मालटारी।
गावँ समाचार डेस्क: गावँ स्थित खेल के मैदान से अवैध अतिक्रमण हटाने की कयावद शुरू हो चुकी है, जिस पर 24 से 48 घण्टे के अंदर कार्यवाही भी शुरू हो जाएगी।
बतादें, वर्षों से गांव के बाजार स्थित पश्चिमी भाग में खेल के मैदान पर कुछ मनबढ़ों ने अवैध अतिक्रमण कर रखा है, जिसको खाली कराने के लिए कई बार ग्राम प्रधान द्वारा अधिकारियों के यहाँ शिकायत भी की गई पर किसी ने इस मामले में अपनी दिलचस्पी नहीं दिखाई, न्यायालय के आदेश के बाद भी इसको खाली नही कराया जा सका, जिससे गावँ के बच्चों को खेलने के लिए कोई खेल का मैदान नही बचा था, इन सब समस्याओं को देखते हुए "सराय सागर मालटारी सोशल मीडिया टीम" ने इस सम्बंध में ग्राम प्रधान से वार्ता कर सम्बंधित अधिकारियों से भी इस मामले से अवगत कराया, मामले की गम्भीरता को देखते हुए अब इस खेल के मैदान से अवैध अतिक्रमण हटाने के लिए प्रशासन ने कमर कस ली है, जिसमें 24 से 48 घण्टे के अंदर कार्यवाही हो सकती है।
इस संदर्भ में आज गांव स्थित हनुमान मंदिर पर ग्राम प्रधान मुकेश राय की अध्यक्षता में बैठक भी हुई, जिसमें ग्राम सभा के कई गणमान्य व्यक्ति मौजूद रहे, खेल के मैदान से अतिक्रमण हटाने की सभी ग्राम वासियों ने अपनी सहमति जताई गाँव के बाजार में श्री सत्य सेवा बालिका इंटर कॉलेज द्वारा सरकारी नाली पर अवैध अतिक्रमण कर बाउंड्री बना दिया गया है एवं कुछ अन्य लोगों द्वारा भी नाली पर अवैध अतिक्रमण कर लिया गया है। इसे भी खाली कराने के लिए ग्राम वासियों ने अपनी सहमति दर्ज कराई है, साथ ही होलिका दहन के लिए उपयुक्त जमीन को भी अवैध अतिक्रमण मुक्त कराने के लिए सहमति बनी।
इस मौके पर मौके पर प्रमुख रूप से ग्राम प्रधान मुकेश राय,सरपंच राम नारायन सिंह, अशोक राय, बीडीसी प्रतिनिधि शशि कुमार सिंह, समीर कुमार, मुकेश कुमार, अंकुश, गोलू, महातम, आलोक, प्रदीप, रामभजन, राजनारायण सिंह, सोमनाथ सिंह, हरिकेश सहित सैकड़ों ग्रामीण उपस्थित रहे।
सराय सागर मालटारी ब्यूरो।
हमारे ट्वीटर अकाउंट से जुड़ने के लिए हमें फॉलो करे।
ट्वीटर आईडी -
@maltari123
गावँ की ख़बरों को पढ़ने के लिये लिंक को क्लिक करें।
saraisagarmaltari.blogspot.com
हमारे फेसबुक पेज़ से जुड़ने के लिए पेज को लाइक व शेयर करें।
https://www.facebook.com/sarai.sagar.maltari123
गावँ सम्बन्धी समस्याएँ, सलाह एवं अपने विचार तथा अपने लेख आप भी हमें दे सकते हैं।
संपर्क करे या व्हाट्सप्प करे -
9582008479
9452330115
टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें