सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

गावँ के श्री गांधी पीजी कॉलेज मालटारी में छात्र संघ चुनाव का नामांकन कल।

सराय सागर मालटारी।

                   "छात्र संघ चुनाव"

बैध प्रत्याशियों की घोषणा तीन नवम्बर को।

चुनाव एव मतगणना सात नवम्बर को।

गावँ के श्री गांधी स्नातकोत्तर महाविद्यालय मालटारी के छात्रसंघ चुनाव सत्र 2017-- 18 का नामांकन 01 नवंबर को सुबह 11 बजे से 2:00 बजे तक होगा एवं वैधता की जांच 02 नवंबर को 11 बजे से 2:00 बजे तक होगी ।नाम वापसी 0 3 नवंबर को 11:00 बजे से 2:00 बजे तक सम्पन्न होगी एव वैध प्रत्याशियों की घोषणा 03 नवंबर को  5:00 बजे की जाएगी। चुनाव एवं मतगणना 07 नवंबर को 9:00 बजे से 2:00 बजे तक चुनाव प्रक्रिया संचालित की जाएगी एवं 3:00 बजे से मतगणना की समाप्ति तक मतगणना एवं जीते हुए प्रत्याशियों का शपथ ग्रहण समारोह संपन्न होगा। चुनाव निर्वाचन अधिकारी डाक्टर कैलाश नाथ गुप्त ने बताया कि- चुनाव सम्बन्धी सभी प्रक्रिया पूरी कर ली गई हैं, लिंगदोह कमेटी की सिफारिशों को लागू करते हुए आदर्श आचार संहिता का पालन करते हुए कालेज परिसर एवम आस-पास के बैनर पोस्टर आदि हटा दिए गए हैं, यदि किसी प्रत्याशी द्वारा आदर्श चुनाव आचार संहिता का उलंघन किया जाएगा उसका पर्चा निरस्त भी किया जा सकता है, विद्यालय में प्रवेश प्रक्रिया पर रोक लगा दी गई है। जो चुनाव सम्पन्न होने तक जारी रहेगी।

अध्यक्ष पद से छह , महामंत्री, उपाध्यक्ष पद से पांच-पांच प्रत्याशियों ने खरीदे पर्चे।

मालटारी छात्र संघ चुनाव के अध्यक्ष पद के उम्मीदवारों मे साधना यादव ,रामरतन कुमार ,चंदन कुमार, आशीष यादव, संतोष कुमार ,कुल 6 लोगों ने पर्चा खरीदे हैं। उपाध्यक्ष पद के लिए सतीशचंद्र यादव, सुजीत कुमार ,संजीत यादव ,सत्य प्रकाश चौधरी ,जय हिंद यादव ,कुल 5 प्रत्याशीयो ने पर्चे खरीदे। महामंत्री पद में विनय कुमार ,अजीत कुमार, वृंदापति कुँअर, सुरेश कुमार गुप्ता ,रामनयन यादव ने पर्चे खरीदे कुल 05। पुस्तकालय मंत्री पद पर विशाल कुमार,अशोक यादव, नागेंद्र यादव, रवि कौशल,चार लोगों ने पर्चे खरीदे । कला संकाय में राहुल गुप्ता,और शिक्षा संकाय में प्रशांत कुमार यादव ने पर्चे खरीदे जिससे दोनों का निर्विरोध चुना जाना तय है। नामांकन प्रक्रिया को संपन्न कराने के लिए डेढ़ सेक्शन पीएसी,एक क्यूआरटी, अग्निशमन दल,सीओ सगड़ी ,08 सब इंस्पेक्टर एवं 20 सिपाही तैनात किए गए हैं। तो कॉलेज गेट के पास पूरब में और कॉलेज गेट से पश्चिम बैरिकेटिंग कर वाहनों का प्रवेश नामांकन के दौरान वर्जित किया जाएगा। और वाहन चुनहवा मार्ग से रामगढ़ होते हुए एव भदाव रामगढ़ मार्ग से पास किए जाएंगे ।नामांकन प्रक्रिया को देखते हुए कॉलेज प्रशासन ने तैयारियां पूरी कर लिया तो पुलिस प्रशासन ने भी कमर कस ली है।

रिपोर्ट- सराय सागर मालटारी ब्यूरो।

हमारे ट्वीटर अकाउंट से जुड़ने के लिए हमें फॉलो करे।
ट्वीटर आईडी -

@maltari123

गावँ की ख़बरों को पढ़ने के लिये लिंक को क्लिक करें।

saraisagarmaltari.blogspot.com

हमारे फेसबुक पेज़ से जुड़ने के लिए पेज को लाइक व शेयर करें।

https://www.facebook.com/sarai.sagar.maltari123

गावँ सम्बन्धी समस्याएँ, सलाह एवं अपने विचार तथा अपने लेख आप भी हमें दे सकते हैं।

संपर्क करे या व्हाट्सप्प करे -

9582008479
9452330115

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

श्री गांधी पीजी कॉलेज मालटारी में राष्ट्रीय सेवा योजना का विशेष शिविर आयोजित।

आज़मगढ़। सगड़ी। सगड़ी तहसील के श्री गांधी पीजी कॉलेज मालटारी आजमगढ़ राष्ट्रीय सेवा योजना का विशेष  शिविर प्राथमिक  विद्यालय मालटारी प्रथम  पर आयोजित है। इस शिविर हेतु स्वयंसेवक /सेविकाओं ने प्रातः 10:00 बजे से श्री गांधी पीजी कॉलेज परिसर से प्रस्थान किए। वह 10:15 बजे सुबह प्राथमिक विद्यालय पैदल चलकर पहुंच गए रास्ते में एनएसएस सांग उठे समाज के लिए उठे उठे के साथ ही साथ नारा कश्मीर हो या कन्याकुमारी भारत माता एक हमारी, अंधकार को क्यों धिक्कार है अच्छा हो एक दीप जलाएं, आदि गगनचुंबी नारे लगाते रहे।  आज के कार्यक्रम के मुख्य अतिथि मालटारी ग्राम के प्रधान मुकेश राय विशिष्ट अतिथि श्री राम दरस राय व अति विशिष्ट अतिथि पद्म चौहान रहे। कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि के सरस्वती प्रतिमा पर माल्यार्पण, दीप प्रज्वलित व ध्वजारोहण से हुआ। सरस्वती वंदना अंकिता विश्वकर्मा ब्यूटी, यादव स्वागत गीत निशा ,अंतिमा मौर्य ,प्रियंका कनौजिया ने प्रस्तुत किया। देश भक्ति गीत आशीष राजभर स्नेह लता पटेल ने गाया। नाटक "विधायक जी का इंटरव्यू विषय"पर अविनाश यादव की टीम ...

छात्रसंघ चुनाव की सरगर्मी तेज 7 नवंबर को हो सकता है चुनाव।

सराय सागर मालटारी।                    "छात्र संघ चुनाव" गावँ के श्री गांधी पीजी कॉलेज मालटारी में होने वाले छात्र संघ चुनाव की सरगर्मी बढ़ चुकी है। छात्र नेता अपने अपने मतो...

गावँ में सास-बहू सम्मेलन कर दी गई स्वास्थ्य सम्बन्धी जानकारी।

सराय सागर मालटारी।                      "सास-बहू सम्मेलन" गावँ कवरेज: आज गावँ स्थित जच्चा बच्चा केंद्र (मिडवाइफ सेंटर) पर केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग की ओर स...