सराय सागर मालटारी।
मालतारी कवरेज: गावँ में खेल के मैदान से अवैध अतिक्रमण हटाने के लिए सुबह ही जेसीबी सहित राजस्व टीम पुलिस बल के साथ गावँ में पहुंच गया था, मौके पर जब उपजिलाधिकारी के आदेशों के अवलोकन के आधर पर कार्यवाही शुरू हुई तो आराजी नंबर 44 क .006 हे0, स्व कल्लू यादव के पास स्थित नाले की पैमाइश से दोपहर बाद हनुमान मंदिर के पास आराजी नंबर 32 रकबा 0,053 हे 0जो खतौनी में खेल के नाम से दर्ज है तथा बदरुद्दीन और रामजीत सिंह के मकान के सामने है। उसकी पैमाइश कर के उस पर बदरुद्दीन द्वारा किये गये अवैध अतिक्रमण को हटाया गया, हलाकिं इस कार्यवाही में हल्की फुल्की नोक छोक भी होती रही, इसी कार्यवाही में शाम हो गयी।
चूँकि जिस खेल के मैदान को खाली होना चाहिए था उस पर कार्यवाही न होते देख ग्रामीणों में आक्रोश दिखने लगा, इस सम्बंध में जब गावँ की मीडिया ने मौजद अधिकारियों से पूछा तो उनका कहना था कि- अभी हनुमान मंदिर स्थित खेल के मैदान का अतिक्रमण हटाने के लिए आदेश हुआ है, बाजार स्थित खेल का मैदान जटाव मौजा में है जिस पर जल्द ही आदेश के बाद कार्यवाही होगी, इस मौके पर पर टीम ने सभी अतिक्रमण कर्ताओं को चेतावनी दी कि अगर दोबारा अतिक्रमण किया तो FIR कर सख्त से सख्त कार्रवाई की जाएगी, जबकि बाजार स्थित खेल के मैदान से अवैध अतिक्रमण न हटाये जाने से गावँ के लोगों में आक्रोश भी देखा गया। गावँ प्रधान मुकेश राय ने इस सम्बंध में लोगों को आशक्त करते हुए कहा कि- जल्द ही उक्त खेल के मैदान पर से अवैध अतिक्रमण हटाने के लिए आदेश मिल जाएगा उसके बाद उसे भी अतिक्रमण मुक्त करा दिया जाएगा।
सराय सागर मालटारी ब्यूरो।
हमारे ट्वीटर अकाउंट से जुड़ने के लिए हमें फॉलो करे।
ट्वीटर आईडी -
@maltari123
गावँ की ख़बरों को पढ़ने के लिये लिंक को क्लिक करें।
saraisagarmaltari.blogspot.com
हमारे फेसबुक पेज़ से जुड़ने के लिए पेज को लाइक व शेयर करें।
https://www.facebook.com/sarai.sagar.maltari123
गावँ सम्बन्धी समस्याएँ, सलाह एवं अपने विचार तथा अपने लेख आप भी हमें दे सकते हैं।
संपर्क करे या व्हाट्सप्प करे -
9582008479
9452330115
टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें