सराय सागर मालटारी।
" वार्षिकोत्सव एवं जन्मोत्सव "
सराय सागर मालटारी: गावँ के श्री गांधी पीजी कॉलेज मालटारी में शुक्रवार को महाविद्यालय के संस्थापक एवं प्रबंधक स्वर्गीय मथुरा राय के जन्म दिवस पर वार्षिक उत्सव का कार्यक्रम आयोजित किया गया। जिसमें संस्था से जुड़े कई विद्यालयों की छात्र छात्राओं ने भाग लिया और सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत कर सबका मन जीत लिया।
विद्यालय के प्रबंधक दिनेश कुमार राय ने कहा- स्वर्गीय मथुरा राय के पद चिन्हों पर चलने की जरूरत है।
कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे डॉक्टर कुबेर मिश्र ने कहा स्व० राय साहब समय के बहुत पाबंद थे, हर काम समय से करते थे और दूसरों को समय से काम पूरा करने के लिए प्रेरित करते थे।
विद्यालय के प्राचार्य डॉक्टर राम अवध सिंह यादव ने कहा कि- आज उनकी देन है कि यहां के बच्चे पढ़कर विभिन्न क्षेत्रों में उच्च पदों पर विराजमान हैं, हमको उनसे प्रेरणा लेने की जरूरत है। वहीं पर मथुरा राय महिला महाविद्यालय के बीटीसी ,श्री सत्य सेवा बालिका इंटर कालेज, श्री सत्यसेवा नर्सरी विद्यालय के छात्र / छात्राओं ने एक से बढ़कर एक सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत कर सबका मन जीत लिया। श्री गांधी पीजी कॉलेज मालटारी के छात्रों ने अपने योग के माध्यम से सबको लोहा मनवाया। साथ ही छात्र/ छात्राओं ने दहेज गीत, लोक गीत, लोक नृत्य, नाटक आदि सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत कर खूब वाह वाही लूटी। इस मौके पर संजय शर्मा, डा० अखिलेश चंद्र, डा० कौशलेंद्र विक्रम मिश्र, डा0 कैलाश नाथ गुप्त आदि लोग मौजूद रहे।
सराय सागर मालटारी ब्यूरो।
हमारे ट्वीटर अकाउंट से जुड़ने के लिए हमें फॉलो करे।
ट्वीटर आईडी -
@maltari123
गावँ की ख़बरों को पढ़ने के लिये लिंक को क्लिक करें।
saraisagarmaltari.blogspot.com
हमारे फेसबुक पेज़ से जुड़ने के लिए पेज को लाइक व शेयर करें।
https://www.facebook.com/sarai.sagar.maltari123
गावँ सम्बन्धी समस्याएँ, सलाह एवं अपने विचार तथा अपने लेख आप भी हमें दे सकते हैं।
संपर्क करे या व्हाट्सप्प करे -
9582008479
9452330115
टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें