भक्तों के दर्शन के लिए मां दुर्गा के पट खुले।
गावँ कवरेज डेस्क: मालटारी बाजार में मां दुर्गा पूजा का मेला आज लगेगा। जिसकी तैयारियां पूर्ण कर ली गई है। सड़क के दोनों तरफ दुकानें सजने लगी है।
मालटारी बाजार में मां दुर्गा की तीन प्रतिमाएं स्थापित की गई है जिसमें श्री मां दुर्गा पूजा बाल संघर्ष समिति मालटारी द्वारा मां दुर्गा की स्थापित की गई है । पंडाल को भव्य तरीके से सजाया गया है। वहीं दूसरी तरफ मां दुर्गा पूजा समिति पूर्वी बाजार द्वारा स्थापित मां दुर्गा का पूरा पंडाल दुधिया रोशनी और झालरों से जगमगा रहा है।
आदर्श मां दुर्गा समिति पश्चिमी बाजार द्वारा स्थापित मां दुर्गा की प्रतिमा को आकर्षक ढंग से सजाया गया है। समिति के सदस्यों ने मां दुर्गा प्रतिमा और पंडाल को अपने अपने ढंग से सजाया है । सड़क के दोनों तरफ लाइट और झालर की व्यवस्था की गई है। मां दुर्गा के दर्शन के लिए पट खोल दिए गए हैं।
वहीं पर लग रहे देवी-देवताओं के जयकारों से पूरा क्षेत्र गुज रहा है ।मां दुर्गा के दर्शन करने के लिए श्रद्धालुओं का तांता लगा हुआ है। प्रधान मुकेश राय ने बताया मेले की तैयारियां पूरी कर ली गई है । शांति व्यवस्था के लिए पुलिस बल के भी जवान लगाए गए हैं। साथ ही कमेटी के सदस्य भी देख रेख में रहेंगे।कमेटी के अध्यक्ष डा0 अशोक चौहान , लालजी गुप्ता, डॉ प्रताप पांडेय, जयप्रकाश, पप्पू प्रजापति आदि ने बताया सारी तैयारियां पूर्ण कर ली गई है।
रिपोर्ट: मालटारी ब्यूरो।
हमारे ट्वीटर अकाउंट से जुड़ने के लिए हमें फॉलो करे।
ट्वीटर आईडी -
@maltari123
गावँ की ख़बरों को पढ़ने के लिये लिंक को क्लिक करें: saraisagarmaltari.blogspot.com
हमारे फेसबुक पेज़ से जुड़ने के लिए पेज को लाइक व शेयर करें।
https://www.facebook.com/sarai.sagar.maltari123
गावँ सम्बन्धी समस्याएँ, सलाह एवं अपने विचार तथा अपने लेख आप भी हमें दे सकते हैं।
हमारा संपर्क नंबर -
9582008479
9452330115
टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें