सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

श्री गांधी पीजी कॉलेज मालटारी में छात्रसंघ चुनाव की तिथि घोषित।

सराय सागर मालटारी।

नामांकन 22 नवम्बर एव मतदान 28 नवम्बर को होगा।

19 एव 20 नवम्बर को पर्चा खरीदने से होगी शुरुआत।

28 नवम्बर को मतदान एव शपथ ग्रहण होगा।

मालटारी।

गांव के श्री गांधी पीजी कॉलेज छात्रसंघ चुनाव की घोषणा निर्वाचन अधिकारी डॉक्टर हसीन खान द्वारा सोमवार को देर शाम की कर दी गई।
श्री गांधी पीजी कॉलेज मालटारी के चुनाव की तारीखो का एलान होते ही छात्र और छात्रसंघ के लोग झूम उठे और प्रचार में जुट गए। चुनाव की सरगर्मी बढ़ गयी और छात्र अपने अपने गुटो को सहेजने में लग गए है।निर्वाचन अधिकारी के अनुसार छात्र संघ चुनाव के लिए नामांकन पत्रो की खरीद 19 एवं 20 नवंबर को सबुह 11 बजे से एक बजे तक होगी तो चुनाव एव मतगणना एव शपथ ग्रहण 28 नवंबर को होगा।
वही दूसरी तरफ  22 नवंबर को नामांकन सुबह 11:00 बजे से 2:00 बजे तक किया जाएगा एवं परचो की वैधता की जांच 23 नवंबर को 11:00 बजे सुबह 02 बजे तक कि जाएगी। एवं नाम वापसी  25 नवंबर को 11 बजे से 2:00 बजे तक  किया जाएगा एवं वैध प्रत्याशियों की घोषणा 25 नवंबर को ही 2:30 से 3:00 के बीच में किया जाएगा।
वहीं दूसरी तरफ मतदान 28 नवंबर को 9:00 बजे से 2:00 बजे तक संपन्न कराया जाएगा एवं 2:30 बजे से 3:00 बजे तक लंच का समय होगा उसके उपरांत 3:00 बजे से मतगणना की गिनती तक एवं गिनती के बाद 28 नवंबर को ही जीते हुए प्रत्याशियों को शपथ ग्रहण कराया जाएगा।इसके पूर्व कई बार छात्र संघों के लोव छात्र संघ चुनाव को लेकर विद्यालय पर धरना प्रदर्शन कर प्राचार्य एवं विद्यालय प्रशासन पर दबाव बनाया कि 2019 --20 का चुनाव की घोषणा तत्काल की जाए पर प्रचार्य द्वारा यह कहा गया कि हम प्रयास में हैं कि जितनी जल्द से जल्द चुनाव की घोषणा हो जाए। जिसके लिए विद्यालय प्रशासन कई बार जिलाधिकारी एवं उच्च अधिकारियों से मिलकर बात की जिस पर सोमवार को निर्वाचन अधिकारी आदि शिक्षकों के साथ उप जिलाधिकारी कार्यालय सगड़ी पहुंचकर तिथि घोषित करने की मांग की जिस पर उपजिलाधिकारी विद्यालय प्रशासन द्वारा चुनाव की तिथियों की घोषणा की गई ।यही नहीं चुनाव के लिए सारी तैयारियां विद्यालय प्रशासन द्वारा कर ली गई हैं। इसके लिए मुख्य निर्वाचन अधिकारी डाक्टर हसीन खान को नियुक्त कर दिया गया है ।  डॉक्टर हसीन खान ने कहा कि- यह  छात्र संघ चुनाव पारदर्शिता के साथ कराया जाएगा एवं लिंगदोह समिति के नियमों के अनुसार ही चुनाव संपन्न कराए जाएंगे ।इसके लिए तैयारियां कर ली गई हैं और सभी छात्र नेताओं को निर्देशित कर दिया गया है कि विद्यालय कैंपस के आसपास कहीं भी बैनर पोस्टर आदि ना लगाएं जिससे आदर्श आचार संहिता का उल्लंघन हो सके। उन्होंने बताया कि आदर्श आचार संहिता एवं लिंगदोह समिति के नियमों के विरुद्ध प्रचार प्रसार करने पर रोक लगा दी गई है और जो भी छात्र इन नियमों के खिलाफ जाएगा उसका पर्चा अवैध कर दिया जाएगा।

रिपोर्ट : मालटारी ब्यूरो

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

श्री गांधी पीजी कॉलेज मालटारी में राष्ट्रीय सेवा योजना का विशेष शिविर आयोजित।

आज़मगढ़। सगड़ी। सगड़ी तहसील के श्री गांधी पीजी कॉलेज मालटारी आजमगढ़ राष्ट्रीय सेवा योजना का विशेष  शिविर प्राथमिक  विद्यालय मालटारी प्रथम  पर आयोजित है। इस शिविर हेतु स्वयंसेवक /सेविकाओं ने प्रातः 10:00 बजे से श्री गांधी पीजी कॉलेज परिसर से प्रस्थान किए। वह 10:15 बजे सुबह प्राथमिक विद्यालय पैदल चलकर पहुंच गए रास्ते में एनएसएस सांग उठे समाज के लिए उठे उठे के साथ ही साथ नारा कश्मीर हो या कन्याकुमारी भारत माता एक हमारी, अंधकार को क्यों धिक्कार है अच्छा हो एक दीप जलाएं, आदि गगनचुंबी नारे लगाते रहे।  आज के कार्यक्रम के मुख्य अतिथि मालटारी ग्राम के प्रधान मुकेश राय विशिष्ट अतिथि श्री राम दरस राय व अति विशिष्ट अतिथि पद्म चौहान रहे। कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि के सरस्वती प्रतिमा पर माल्यार्पण, दीप प्रज्वलित व ध्वजारोहण से हुआ। सरस्वती वंदना अंकिता विश्वकर्मा ब्यूटी, यादव स्वागत गीत निशा ,अंतिमा मौर्य ,प्रियंका कनौजिया ने प्रस्तुत किया। देश भक्ति गीत आशीष राजभर स्नेह लता पटेल ने गाया। नाटक "विधायक जी का इंटरव्यू विषय"पर अविनाश यादव की टीम ...

छात्रसंघ चुनाव की सरगर्मी तेज 7 नवंबर को हो सकता है चुनाव।

सराय सागर मालटारी।                    "छात्र संघ चुनाव" गावँ के श्री गांधी पीजी कॉलेज मालटारी में होने वाले छात्र संघ चुनाव की सरगर्मी बढ़ चुकी है। छात्र नेता अपने अपने मतो...

गावँ में सास-बहू सम्मेलन कर दी गई स्वास्थ्य सम्बन्धी जानकारी।

सराय सागर मालटारी।                      "सास-बहू सम्मेलन" गावँ कवरेज: आज गावँ स्थित जच्चा बच्चा केंद्र (मिडवाइफ सेंटर) पर केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग की ओर स...