सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

21 तारीख तक बढ़ाया गया नामांकन पर्चे खरीदने की तारीख: डॉक्टर हसीन खान

मनोज चतुर्वेदी ब्यूरो प्रभारी सगड़ी आजमगढ़।

आज़मगढ़।

कुल 17 उम्मीदवारों ने नामांकन के लिए खरीदे पर्चे।

सगड़ी। 
सगड़ी तहसील क्षेत्र के श्री गांधी पीजी कॉलेज मालटारी में छात्रसंघ चुनाव हेतु छात्र नेताओं की मांग पर महाविद्यालय के चुनाव अधिकारी डॉक्टर हसीन खान ने बताया कि नामांकन पर्चे खरीदने की तिथि 1 दिन के लिए बढाकर 21 तारीख कर दी गई है।
वही छात्र संघ चुनाव के लिए आज नामांकन पर्चे खरीदने वालों में अध्यक्ष पद के लिए 7 पर्चे बिके जिनमें से महावीर सिंह, शिवम राय, छाया यादव, मनीषा कुमारी, गुलशन यादव, अमित कुमार, आराधना यादव रही उपाध्यक्ष पद पर मुकेश व रविंद्र महामंत्री पद पर सुनील गौड, आनंद, शिवा, अमित यादव ,
कला संकाय मेंअतीकुर्रहमान व शिक्षा संकाय में जिग्नेश यादव के अतिरिक्त पुस्तकालय मंत्री के लिए विशाल मोर्य व रवि भारती ने नामांकन पर्चा खरीदा।
छात्र संघ चुनाव की घोषणा के उपरांत छात्रों में चुनाव के लिए उत्साह व जोश देखने को मिल रहा है। छात्रसंघ चुनाव में कुल 17 प्रत्याशी चुनाव मैदान में है।  अध्यक्ष पद के लिए 7 , महामंत्री पद के लिए 4 , उपाध्यक्ष पद के लिए 2 , पुस्तकालय मंत्री पद के लिए 2 , कलासंकाय पद के लिए 1, शिक्षा संकाय के लिए 1 , प्रत्याशी चुनाव मैदान में वही चुनाव को शांतिपूर्वक संपन्न कराने के लिए चुनाव अधिकारी डॉक्टर हसीन खान व पुलिस प्रशासन सतर्क दिख रही है।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

श्री गांधी पीजी कॉलेज मालटारी में राष्ट्रीय सेवा योजना का विशेष शिविर आयोजित।

आज़मगढ़। सगड़ी। सगड़ी तहसील के श्री गांधी पीजी कॉलेज मालटारी आजमगढ़ राष्ट्रीय सेवा योजना का विशेष  शिविर प्राथमिक  विद्यालय मालटारी प्रथम  पर आयोजित है। इस शिविर हेतु स्वयंसेवक /सेविकाओं ने प्रातः 10:00 बजे से श्री गांधी पीजी कॉलेज परिसर से प्रस्थान किए। वह 10:15 बजे सुबह प्राथमिक विद्यालय पैदल चलकर पहुंच गए रास्ते में एनएसएस सांग उठे समाज के लिए उठे उठे के साथ ही साथ नारा कश्मीर हो या कन्याकुमारी भारत माता एक हमारी, अंधकार को क्यों धिक्कार है अच्छा हो एक दीप जलाएं, आदि गगनचुंबी नारे लगाते रहे।  आज के कार्यक्रम के मुख्य अतिथि मालटारी ग्राम के प्रधान मुकेश राय विशिष्ट अतिथि श्री राम दरस राय व अति विशिष्ट अतिथि पद्म चौहान रहे। कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि के सरस्वती प्रतिमा पर माल्यार्पण, दीप प्रज्वलित व ध्वजारोहण से हुआ। सरस्वती वंदना अंकिता विश्वकर्मा ब्यूटी, यादव स्वागत गीत निशा ,अंतिमा मौर्य ,प्रियंका कनौजिया ने प्रस्तुत किया। देश भक्ति गीत आशीष राजभर स्नेह लता पटेल ने गाया। नाटक "विधायक जी का इंटरव्यू विषय"पर अविनाश यादव की टीम ...

छात्रसंघ चुनाव की सरगर्मी तेज 7 नवंबर को हो सकता है चुनाव।

सराय सागर मालटारी।                    "छात्र संघ चुनाव" गावँ के श्री गांधी पीजी कॉलेज मालटारी में होने वाले छात्र संघ चुनाव की सरगर्मी बढ़ चुकी है। छात्र नेता अपने अपने मतो...

गावँ में सास-बहू सम्मेलन कर दी गई स्वास्थ्य सम्बन्धी जानकारी।

सराय सागर मालटारी।                      "सास-बहू सम्मेलन" गावँ कवरेज: आज गावँ स्थित जच्चा बच्चा केंद्र (मिडवाइफ सेंटर) पर केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग की ओर स...