सराय सागर मालटारी
"अघोषित विद्युत कटौती को लेकर प्रदर्शन "
विद्युत आपूर्ति को बेपटरी एवं अघोषित कटौती से तंग आकर गाँव निवासी उ प्र कांग्रेस कमेटी जन आंदोलन समिति के प्रदेश सह प्रभारी ओमप्रकाश राय के नेतृत्व में विद्युत उपभोक्ताओं व किसानों ने प्रदर्शन किया एवं नारेबाजी की। तत्काल बैठक कर 14 सितम्बर को विद्युत उपकेन्द्र मालटारी पर धरना करने का निर्णय लिया गया । प्रदर्शन के दौरान श्री राय ने कहाकि- बारिश न होने से किसानों की धान की फसल सूखने के कगार पर है और विद्युत आपूर्ति में अघोषित कटौती से लोग बेहाल हैं । अगर 24 घण्टे के भीतर पूरी सगडी तहसील क्षेत्र में आपूर्ति सही नहीं हुई तो धरना आन्दोलन होगा जिसकी पूरी जिम्मेदारी विद्युत विभाग, शासन एवं प्रशासन की होगी । इस अवसर पर राजेन्द्र राय , सूर्यभान यादव , आशीष प्रजापति ,शंकर पासवान, दीपक राय, अश्विनी चौरसिया, रमेश गुप्त, प्रमोद गुप्त, डा सुरेन्द्र राय, दिनेश राय लल्लू, दूइज यादव,रामनरायन सिंह, रवीन्द्र पासवान, बसंत, सदरी,श्रीमती भुलेट पासवान, चन्द्रशेखर राय , हरिकेश, गोबरी विश्वकर्मा आदि लोगों ने भाग लिया।
रिपोर्ट- सराय सागर मालटारी ब्यूरो।
हमारे ट्वीटर अकाउंट से जुड़ने के लिए हमें फॉलो करे।
ट्वीटर आईडी -
@maltari123
हमारे फेसबुक पेज़ से जुड़ने के लिए पेज को लाइक व शेयर करें।
saraisagarmaltari.blogspot.com
फेसबुक पेज -
https://www.facebook.com/sarai.sagar.maltari123
गावँ सम्बन्धी समस्याएँ, सलाह एवं अपने विचार तथा अपने लेख आप भी हमें दे सकते हैं।
संपर्क करे या व्हाट्सप्प करे -
9582008479
9452330115
टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें