सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

गावँ निवासी ओमप्रकाश राय द्वारा चलाया जा रहा अनिश्चित कालीन धरना आश्वासन के बाद समाप्त।

सराय सागर मालटारी

                   "अनिश्चितकालीन धरना "
         

जर्जर तारो और मशीनों को बदलने के लिए पत्र भेजा जाएगा।

पांच दिन तक चले धरने को मिला था जबरदस्त समर्थन।

गावँ के विद्युत उपकेंद्र पर अघोषित विद्युत कटौती को लेकर ग्रामीणों,किसानों ने गावँ निवासी उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी जनांदोलन समिति के प्रदेश प्रभारी/ मंडल प्रभारी ओमप्रकाश राय के नेतृत्व में विद्युत उपकेंद्र पर चल रहे अनिश्चितकालीन धरने के पांचवें दिन धरना सहायक अभियंता और नायब तहसीलदार सगड़ी के आश्वाशन पर समाप्त हुआ एव दर्जनभर मांगों से समर्थित ज्ञापन सौंपा।
14 सितम्बर से चल रहे अनिश्चितकालीन धरने के समर्थन में ग्रामीणों, किसानों, छात्रनेताओं, और कांग्रेसियों का समर्थन मिलने से धरने पर बैठे लोगों को जहां बल मिला था वही लोगो मे उत्त्साह काफी दिखा जो मंगलवार को साम चार बजे धरना अधिकारियों के आश्वाशन पर समाप्त हुआ। इस दौरान धरनारत लोगो ने जमकर नारेबाजी की।
वही बिजली कटौती को लेकर चल रहे अनिश्चित कालीन धरने को पूरे सगड़ी तहसील से लोगो का समर्थन मिला।मंगलवार की साम पहुंचे नायब तहसीलदार सगड़ी योगेंद्र यादव और सहायक अभियंता सगड़ी जीयनपुर वीरेंद्र कुमार सिंह ने मांगो से समर्थित ज्ञापन लिया और कहा कि पहले से बिजली में सुधार हुआ है आगे और सुधार होगा बिजली सुधार के लिए तेजी से कार्य किया जा रहा है। ओमप्रकाश राय ने मांग की कि- गोठा से लाटघाट मऊ कुतुबपुर, मालटारी और अजमतगढ़ से जीयनपुर तक समस्त मुख्य लाइन के जर्जर तार बदल दिए जाय और जर्जर मशीनों को बदलते हुए क्षमता बड़ाई जाय। मांगे रखी और ज्ञापन सौंपा, एसडीओ ने कहा कि- हम ऊपर के अधिकारियों को पत्र भेज देंगे। इस मौके पर डाक्टर कमरुजमा, यादव, उत्कर्ष राय, आशीष प्रजापति, सहित दर्जनों की संख्या में महिला-पुरुष मौजूद थे।

रिपोर्ट- सराय सागर मालटारी ब्यूरो।

हमारे ट्वीटर अकाउंट से जुड़ने के लिए हमें फॉलो करे।
ट्वीटर आईडी -

@maltari123

गावँ की ख़बरों को पढ़ने के लिये लिंक को क्लिक करें।

saraisagarmaltari.blogspot.com

हमारे फेसबुक पेज़ से जुड़ने के लिए पेज को लाइक व शेयर करें।

https://www.facebook.com/sarai.sagar.maltari123

गावँ सम्बन्धी समस्याएँ, सलाह एवं अपने विचार तथा अपने लेख आप भी हमें दे सकते हैं।

संपर्क करे या व्हाट्सप्प करे -

9582008479
9452330115


टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

श्री गांधी पीजी कॉलेज मालटारी में राष्ट्रीय सेवा योजना का विशेष शिविर आयोजित।

आज़मगढ़। सगड़ी। सगड़ी तहसील के श्री गांधी पीजी कॉलेज मालटारी आजमगढ़ राष्ट्रीय सेवा योजना का विशेष  शिविर प्राथमिक  विद्यालय मालटारी प्रथम  पर आयोजित है। इस शिविर हेतु स्वयंसेवक /सेविकाओं ने प्रातः 10:00 बजे से श्री गांधी पीजी कॉलेज परिसर से प्रस्थान किए। वह 10:15 बजे सुबह प्राथमिक विद्यालय पैदल चलकर पहुंच गए रास्ते में एनएसएस सांग उठे समाज के लिए उठे उठे के साथ ही साथ नारा कश्मीर हो या कन्याकुमारी भारत माता एक हमारी, अंधकार को क्यों धिक्कार है अच्छा हो एक दीप जलाएं, आदि गगनचुंबी नारे लगाते रहे।  आज के कार्यक्रम के मुख्य अतिथि मालटारी ग्राम के प्रधान मुकेश राय विशिष्ट अतिथि श्री राम दरस राय व अति विशिष्ट अतिथि पद्म चौहान रहे। कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि के सरस्वती प्रतिमा पर माल्यार्पण, दीप प्रज्वलित व ध्वजारोहण से हुआ। सरस्वती वंदना अंकिता विश्वकर्मा ब्यूटी, यादव स्वागत गीत निशा ,अंतिमा मौर्य ,प्रियंका कनौजिया ने प्रस्तुत किया। देश भक्ति गीत आशीष राजभर स्नेह लता पटेल ने गाया। नाटक "विधायक जी का इंटरव्यू विषय"पर अविनाश यादव की टीम ...

गावँ में सास-बहू सम्मेलन कर दी गई स्वास्थ्य सम्बन्धी जानकारी।

सराय सागर मालटारी।                      "सास-बहू सम्मेलन" गावँ कवरेज: आज गावँ स्थित जच्चा बच्चा केंद्र (मिडवाइफ सेंटर) पर केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग की ओर स...

गावँ में पारंपरिक अंदाज में मनाई गई दिवाली।

सराय सागर मालटारी।                    " दीपावली " आज प्रकाश पर्व दीपावली गावँ में पारंपरिक श्रद्धा और पूरे हर्षोल्लास के साथ मनाई गई। इस मौके पर लोगों ने पूजा अर्चना की और द...