सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

गावँ के विद्युत उपकेंद्र पर बिजली को लेकर अनिश्चित कालीन धरना दूसरे दिन भी जारी।

सराय सागर मालटारी

                   "अनिश्चितकालीन धरना "
         

धरने के समर्थन में जुटते जा रहे किसान।

जनता एवं किसानों के लिए करता रहूँगा संघर्ष- ओमप्रकाश राय

गावँ के विद्युत उपकेंद्र मालटारी (मिर्जापुर)  पर अघोषित विद्युत कटौती को लेकर ग्रामीणों किसानों ने गावँ निवासी( उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी जनांदोलन समिति के प्रदेश प्रभारी/ मंडल प्रभारी) ओमप्रकाश राय के नेतृत्व में  उपकेंद्र पर चल रहे अनिश्चितकालीन धरने के दूसरे दिन धरने के समर्थन में ग्रामीणों किसानों की जबर्दस्त भीड़ रही। बिजली विभाग और सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी करते हुए शुक्रवार को सुबह 10 बजे से चार बजे शाम तक चलता रहा। धरना को संबोधित करते हुए ओमप्रकाश राय ने कहा कि- जनहित में सरकार ने जो विद्युत आपूर्ति शेड्यूल बनाया है उसके तहत बिजली नही दी जा रही है। जब तक पूरे सगड़ी  तहसील क्षेत्र के विद्युत उपकेंद्रों से शेड्यूल के अनुसार 18 घंटे विद्युत आपूर्ति बहाल नहीं की जाएगी तब तक धरना प्रदर्शन जारी रहेगा। 
आगे उन्होंने कहा कि- पूरे जिले में बिजली की अघोषित कटौती की जा रही है जिससे धान की फसल सुख रही है तो दूसरी तरफ पूरे जनमानस में आक्रोश व्याप्त है। और सरकार की चुटकी लेते हुए कहा कि योगी जी तार पर किस समय कपड़े सुखाये जाय जब बिजली के न आने का समय निर्धारित है न तो जाने का। यह धरना प्रदर्शन तक तक चलता रहेगा जब तक विद्युत आपूर्ति में सुधार नहीं होगा, जनता एवं किसानों के लिए मैं हमेशा संघर्षरत रहूँगा, लोगो ने धरना स्थल पर जमकर सरकार विरोधी नारेबाजी करते हुए शान्तिपूर्वक तरीके से जमकर प्रदर्शन किया।
इस मौके पर रमाशंकर यादव, राघवेंद्र राय,आशीष प्रजापति,सुषमा,फूलमती,जगवंती देवी,ज्योति,पल्टी, अरुण, चंद्रशेखर राय, द्विइज यादव, शंकर पासवान, महेंद्र, धर्मेंद्र शर्मा, अश्वनी चौरसिया, दीपक राय, हरिकेश, विमल प्रकाश, गोबरी विश्वकर्मा, प्रवीण कुमार, अच्छे लाल शर्मा, हरिओम गुप्त ,रामप्रवेश राय, बसंत पासवान, सुरेंद्र गुप्ता, राकेश यादव सहित दर्जनों की संख्या में महिला-पुरुष मौजूद थे।

रिपोर्ट- सराय सागर मालटारी ब्यूरो।

हमारे ट्वीटर अकाउंट से जुड़ने के लिए हमें फॉलो करे।
ट्वीटर आईडी -

@maltari123

हमारे फेसबुक पेज़ से जुड़ने के लिए पेज को लाइक व शेयर करें।

saraisagarmaltari.blogspot.com

फेसबुक पेज -

https://www.facebook.com/sarai.sagar.maltari123

गावँ सम्बन्धी समस्याएँ, सलाह एवं अपने विचार तथा अपने लेख आप भी हमें दे सकते हैं।

संपर्क करे या व्हाट्सप्प करे -

9582008479
9452330115

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

श्री गांधी पीजी कॉलेज मालटारी में राष्ट्रीय सेवा योजना का विशेष शिविर आयोजित।

आज़मगढ़। सगड़ी। सगड़ी तहसील के श्री गांधी पीजी कॉलेज मालटारी आजमगढ़ राष्ट्रीय सेवा योजना का विशेष  शिविर प्राथमिक  विद्यालय मालटारी प्रथम  पर आयोजित है। इस शिविर हेतु स्वयंसेवक /सेविकाओं ने प्रातः 10:00 बजे से श्री गांधी पीजी कॉलेज परिसर से प्रस्थान किए। वह 10:15 बजे सुबह प्राथमिक विद्यालय पैदल चलकर पहुंच गए रास्ते में एनएसएस सांग उठे समाज के लिए उठे उठे के साथ ही साथ नारा कश्मीर हो या कन्याकुमारी भारत माता एक हमारी, अंधकार को क्यों धिक्कार है अच्छा हो एक दीप जलाएं, आदि गगनचुंबी नारे लगाते रहे।  आज के कार्यक्रम के मुख्य अतिथि मालटारी ग्राम के प्रधान मुकेश राय विशिष्ट अतिथि श्री राम दरस राय व अति विशिष्ट अतिथि पद्म चौहान रहे। कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि के सरस्वती प्रतिमा पर माल्यार्पण, दीप प्रज्वलित व ध्वजारोहण से हुआ। सरस्वती वंदना अंकिता विश्वकर्मा ब्यूटी, यादव स्वागत गीत निशा ,अंतिमा मौर्य ,प्रियंका कनौजिया ने प्रस्तुत किया। देश भक्ति गीत आशीष राजभर स्नेह लता पटेल ने गाया। नाटक "विधायक जी का इंटरव्यू विषय"पर अविनाश यादव की टीम ...

गावँ में सास-बहू सम्मेलन कर दी गई स्वास्थ्य सम्बन्धी जानकारी।

सराय सागर मालटारी।                      "सास-बहू सम्मेलन" गावँ कवरेज: आज गावँ स्थित जच्चा बच्चा केंद्र (मिडवाइफ सेंटर) पर केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग की ओर स...

गावँ में पारंपरिक अंदाज में मनाई गई दिवाली।

सराय सागर मालटारी।                    " दीपावली " आज प्रकाश पर्व दीपावली गावँ में पारंपरिक श्रद्धा और पूरे हर्षोल्लास के साथ मनाई गई। इस मौके पर लोगों ने पूजा अर्चना की और द...