सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

गावँ के गांधी इण्टर कालेज मालटारी में पंचानन की 10वी पुण्यतिथि मनाई गई।

सराय सागर मालटारी

                  "शिक्षक दिवस एवं पुण्यतिथि"

कांग्रेस में रहते हुए भी पार्टी का किया विरोध- नरेंद्र सिंह

मूर्ति पर माल्यार्पण कर कार्यक्रम का किया शुभारम्भ।

गावँ के गांधी इण्टर कॉलेज मालटारी में मंगलवार को पूर्व शिक्षक नेता और एमलसी स्व0 पंचानन राय की 10वी पुण्यतिथि सादगी के साथ मनाई गई।छात्र/छात्राओ ने सांस्कृतिक कार्यक्रमो की मोहक प्रस्तुतियां दी। इसके पूर्व स्व0 पंचानन की कालेज में बनी मूर्ति पर माल्यार्पण एव दीपप्रज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया।
कार्यक्रम को सम्भोधित करते हुए माध्यमिक शिक्षक संघ के मंत्री नरेंद्र सिंह ने कहा कि स्व0 पंचानन शिक्षक ही नही शिक्षको के मसीहा थे, और शिक्षको के लिए आजीवन संघर्ष किये। जिन्हें शिक्षक कभी भी नही भूल सकता। शिक्षक उनके रहते हुए सुरक्षित महसूस करता था, उन्होंने आपात काल के दौरान कांग्रेस में रहते हुए कांग्रेस की आपात नीतियों का विरोध किया। 5 सितम्बर 1998 को बिना किसी आरोप के तत्कालीन सरकार ने उन्हें फर्जी तरीके से निरुद्ध करते हुए जेल भेज दिया पर वह डरे नही। पांचवे वेतन आयोग की संस्तुतियां स्व0 पंचानन राय की देंन है।वह संगठन से ऊपर उठ कर सभी शिक्षकों की समस्याओं का निस्तारण कराते थे।
प्रबन्धक कमला राय ने कहा कि- पंचानन एक आंदोलन का नाम है। वह हम सबसे शिक्षको के लिए आजीवन लड़ते रहे और दो बार सगड़ी से विधायक चुने गये। वह आम लोगो की आवाज सड़क से लेकर सदन तक उठाते थे, जो वर्तमान में कोई ऐसा जनप्रतिनिधि नही है जो शिक्षको और आम लोगो की आवाज बुलन्द कर सके। पूर्व राष्ट्रपति सर्वपल्ली राधाकृष्णन के चित्र पर फूल माला चढा कर उनका जन्मदिन मनाया और उनके आदर्शों को छात्रों को आत्मसात करने को कहा। संचालन संजय राम और अध्यक्षता कमला राय ने की। अन्य में प्रधानाचार्य रमेश राय, रामाश्रय सिंह, सुधीर अग्रवाल, हरिप्रसाद राय, राणाप्रताप, चंद्र प्रकाश राय प्रिंस, राजेश सिंह, संतोष कुमार, श्यामबहादुर, टिल्ठू राम यादव, शशिकुमार आदि रहे।

रिपोर्ट- सराय सागर मालटारी ब्यूरो।

हमारे ट्वीटर अकाउंट से जुड़ने के लिए हमें फॉलो करे।
ट्वीटर आईडी -

@maltari123

हमारे फेसबुक पेज़ से जुड़ने के लिए पेज को लाइक व शेयर करें।

saraisagarmaltari.blogspot.com

फेसबुक पेज -

https://www.facebook.com/sarai.sagar.maltari123

गावँ सम्बन्धी समस्याएँ, सलाह एवं अपने विचार तथा अपने लेख आप भी हमें दे सकते हैं।

संपर्क करे या व्हाट्सप्प करे -

9582008479
9452330115

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

श्री गांधी पीजी कॉलेज मालटारी में राष्ट्रीय सेवा योजना का विशेष शिविर आयोजित।

आज़मगढ़। सगड़ी। सगड़ी तहसील के श्री गांधी पीजी कॉलेज मालटारी आजमगढ़ राष्ट्रीय सेवा योजना का विशेष  शिविर प्राथमिक  विद्यालय मालटारी प्रथम  पर आयोजित है। इस शिविर हेतु स्वयंसेवक /सेविकाओं ने प्रातः 10:00 बजे से श्री गांधी पीजी कॉलेज परिसर से प्रस्थान किए। वह 10:15 बजे सुबह प्राथमिक विद्यालय पैदल चलकर पहुंच गए रास्ते में एनएसएस सांग उठे समाज के लिए उठे उठे के साथ ही साथ नारा कश्मीर हो या कन्याकुमारी भारत माता एक हमारी, अंधकार को क्यों धिक्कार है अच्छा हो एक दीप जलाएं, आदि गगनचुंबी नारे लगाते रहे।  आज के कार्यक्रम के मुख्य अतिथि मालटारी ग्राम के प्रधान मुकेश राय विशिष्ट अतिथि श्री राम दरस राय व अति विशिष्ट अतिथि पद्म चौहान रहे। कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि के सरस्वती प्रतिमा पर माल्यार्पण, दीप प्रज्वलित व ध्वजारोहण से हुआ। सरस्वती वंदना अंकिता विश्वकर्मा ब्यूटी, यादव स्वागत गीत निशा ,अंतिमा मौर्य ,प्रियंका कनौजिया ने प्रस्तुत किया। देश भक्ति गीत आशीष राजभर स्नेह लता पटेल ने गाया। नाटक "विधायक जी का इंटरव्यू विषय"पर अविनाश यादव की टीम ...

छात्रसंघ चुनाव की सरगर्मी तेज 7 नवंबर को हो सकता है चुनाव।

सराय सागर मालटारी।                    "छात्र संघ चुनाव" गावँ के श्री गांधी पीजी कॉलेज मालटारी में होने वाले छात्र संघ चुनाव की सरगर्मी बढ़ चुकी है। छात्र नेता अपने अपने मतो...

गावँ में सास-बहू सम्मेलन कर दी गई स्वास्थ्य सम्बन्धी जानकारी।

सराय सागर मालटारी।                      "सास-बहू सम्मेलन" गावँ कवरेज: आज गावँ स्थित जच्चा बच्चा केंद्र (मिडवाइफ सेंटर) पर केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग की ओर स...