सराय सागर मालटारी
" कैंडल मार्च "
सराय सागर मालटारी के श्री गांधी पीजी कॉलेज मालटारी के छात्रों ने बुधवार को सायं लगभग 6:30 बजे कैंडल मार्च निकालकर हरियाणा के रेयान पब्लिक स्कूल के छात्र प्रद्युमन के हत्यारों को फांसी देने की मांग कर रहे थे। पूरे बाजार में भ्रमण करते हुए सराय सागर मालटारी, बाजार से होते हुए श्री गांधी पीजी कॉलेज मालटारी पर समाप्त हुआ ।
इस दौरान छात्र हाथों में जलती हुई मोमबत्तियां लेकर चल रहे थे और नारे लगा रहे थे। स्कूल में इस तरह से हुए मासूम छात्र की हत्या पर रोष जताते हुए जमकर नारेबाजी की और मांग की किया कि- प्रद्युमन के हत्यारों को जल्द से जल्द फांसी दी जाए और पूरे देश में स्कूलों को एक गाइडलाइन जारी की जाए ।
इस दौरान सत्यम चौबे,सूर्य प्रकाश आशीष यादव, अभिषेक, देवव्रत सिंह, मुलायम ,प्रवीण ,जयशंकर ,अजय, बृजराज ,सत्य प्रकाश , जितेंद्र आदि लोग रहे।
रिपोर्ट- सराय सागर मालटारी ब्यूरो।
हमारे ट्वीटर अकाउंट से जुड़ने के लिए हमें फॉलो करे।
ट्वीटर आईडी -
@maltari123
हमारे फेसबुक पेज़ से जुड़ने के लिए पेज को लाइक व शेयर करें।
saraisagarmaltari.blogspot.com
फेसबुक पेज -
https://www.facebook.com/sarai.sagar.maltari123
गावँ सम्बन्धी समस्याएँ, सलाह एवं अपने विचार तथा अपने लेख आप भी हमें दे सकते हैं।
संपर्क करे या व्हाट्सप्प करे -
9582008479
9452330115
टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें