सराय सागर मालटारी।
"छात्र संघ चुनाव"
मालटारी के इतिहास में पहली बार हुआ ऐतिहासिक फैसला।
राज्य निर्वाचन आयोग के निर्देशों के अनुपालन में हुई कार्यवाही।
गावँ के श्री गांधी पीजी कॉलेज मालटारी में राज्य निर्वाचन आयोग के निर्देशों के अनुपालन में छात्रसंघ चुनाव को अनिश्चित काल के लिए टाल दिया गया।
सराय सागर मालटारी के इतिहास में यह ऐतिहासिक फैसला ही माना जाएगा कि- पर्चा दाखिला के बाद चुनाव का टलना अपने आप में बड़ी बात है, जहां चुनाव टालने से प्रत्याशियों में उहापोह का माहौल है, वही प्रत्याशियों ने इस बात पर खेद व्यक्त किया है कि- अनिश्चितकालीन छात्रसंघ चुनाव टलने से अब उन पर आर्थिक बोझ बढ़ गया है, इस संबंध में चुनाव अधिकारी डॉक्टर कैलाश नाथ गुप्त से वार्ता की गई तो उन्होंने यह जानकारी देते हुए बताया कि- यह निर्णय राज्य निर्वाचन आयोग के निर्देशों के अनुपालन में लिया गया है, जब निर्वाचन आयोग पुनः इस सम्बंध में अपने दिशा-निर्देश पारित करेगा तो चुनाव यथावत कराया जाएगा, फिलहाल तब तक के लिए चुनाव को स्थगित किया गया है।
बताते चलें की यह फैसला निर्वाचन आयोग ने नगर निकाय चुनाव के मद्देनजर लिया है।
उत्तर प्रदेश राज्य निर्वाचन आयोग ने उच्च शिक्षा विभाग में अपर मुख्य सचिव को निर्देश जारी किया है कि- नगर निकाय चुनाव पूरे होने तक विश्वविद्यालयों उच्च शिक्षण संस्थानों और सभी तकनीकी विश्वविद्यालयों और तकनीक शिक्षण संस्थानों में छात्रसंघ चुनाव स्थगित रखें।
महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ में हुए छात्र संघ चुनाव में बवाल की खबरों को संज्ञान में लेते हुए आयोग के विशेष कार्याधिकारी जय प्रकाश सिंह ने इस बाबत पत्र भेजा था, उसमें कहा गया था कि- काशी विद्यापीठ छात्रसंघ चुनाव में बवाल से साफ है कि इस अवधि में छात्रसंघ चुनाव से शांति भंग की स्थिति पैदा हो सकती है, इससे नगर निकाय चुनाव शांतिपूर्ण ढंग से करने में बाधा आ सकती है पत्र में कहा गया है कि- चुनाव शीर्ष प्राथमिकता का एक समय बंद कार्य है, निष्पक्ष पारदर्शी और शांतिपूर्ण चुनाव रद्द करवाने के लिए प्रदेश में शांति व्यवस्था बनाए रखना बेहद जरुरी है।
निर्वाचन आयोग का मानना है कि सुरक्षा व्यवस्था के कड़े इंतजाम नहीं होने के कारण चुनाव पर रोक लगाई गई है। नगर निकाय चुनाव से जब प्रशासन पूरी तरह से खाली हो जाएगा तो पुनः छात्र संघ चुनाव कराया जाएगा ताकि प्रदेश में किसी भी प्रकार की कहीं कोई अप्रिय घटना न हो, श्री गांधी पीजी कॉलेज मालटारी में चुनाव की डेट चलने से प्रत्याशियों में बैचेनी बढ़ गयी है। वहीं कई प्रत्याशियों ने निर्वाचन आयोग के प्रति अपनी नाराजगी भी व्यक्त की।
रिपोर्ट- सराय सागर मालटारी ब्यूरो।
हमारे ट्वीटर अकाउंट से जुड़ने के लिए हमें फॉलो करे।
ट्वीटर आईडी -
@maltari123
गावँ की ख़बरों को पढ़ने के लिये लिंक को क्लिक करें।
saraisagarmaltari.blogspot.com
हमारे फेसबुक पेज़ से जुड़ने के लिए पेज को लाइक व शेयर करें।
https://www.facebook.com/sarai.sagar.maltari123
गावँ सम्बन्धी समस्याएँ, सलाह एवं अपने विचार तथा अपने लेख आप भी हमें दे सकते हैं।
संपर्क करे या व्हाट्सप्प करे -
9582008479
9452330115
टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें