सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

बाल दिवस पर गावँ के गांधी शिशु शिक्षा निकेतन मालटारी के बच्चों ने लगाया बाल मेला।

सराय सागर मालटारी।

                       "बाल दिवस"

बाल दिवस के अवसर पर गांव के गांधी शिशु शिक्षा निकेतन मालटारी में बच्चों ने बाल मेले का आयोजन किया, जिसमे बच्चों ने तरह तरह के कार्यक्रम की जोरदार प्रस्तुति की। कार्यक्रम की शुरुआत विद्यालय प्रबंधक मुकेश राय ने सरस्वती के चित्र पर दीप प्रज्ज्वलित कर, पंडित जवाहरलाल नेहरू के चित्र पर माल्यार्पण कर किया।
सर्वप्रथम छात्राओं द्वारा सरस्वती वन्दना की गई, उसके बाद नाटक, गीत ,डांस में बच्चों ने जोरदार प्रस्तुति दी।
बच्चों ने रंगोली प्रतियोगिता में भी भाग लिया निबंध, कीड़ा, दौड़, कबड्डी आदि कार्यक्रमों का भी आयोजन किया गया।
इस अवसर पर विद्यालय प्रबंधक मुकेश राय ने कहा कि- बाल दिवस पंडित जवाहरलाल नेहरू के जन्मदिन के रूप में मनाया जाता है यही बच्चे देश के भविष्य हैं आज जरूरत है गांव में छुपी हुई प्रतिभाओं को सही दिशा देने की आने वाले समय में निश्चित रूप से यही बच्चे देश में अपना अहम योगदान देंगे।
प्रधानाध्यापिका प्रतिमा राय ने कहा कि- विद्यालय के बच्चों को सही शिक्षा दीक्षा और बेहतर सामाजिक जीवन देने के लिए हम प्रयत्नशील हैं, बाल दिवस पर पंडित जवाहरलाल नेहरू के आदर्शों पर चलने के लिए बच्चों को प्रेरित करने का हम कार्य करेंगे। आने वाले समय में इससे भी अच्छा कार्यक्रम बच्चों द्वारा प्रस्तुत किया जाएगा गांव की प्रतिभाओं को हम सही दिशा देने की भरपूर कोशिश करेंगे।
प्रतियोगिता में भाग लेने वाले बच्चों में अनामिका मौर्य, साक्षी राय, सुगंध कुमारी, मनमोहन भारती, अभी राय, आशीष विश्वकर्मा, आदि रहे।
अध्यापकों में मुख्य रूप से उपस्थित शिवनाथ प्रजापति, रविंद्र कुमार, आनंद राय, आकाश, सर्वेश सिंह, निशा मिश्रा, प्रीति राय आदि लोग रहे।
अंत में आए हुए सभी आगंतुकों का विद्यालय प्रबंधक मुकेश राय ने धन्यवाद ज्ञापित किया।

रिपोर्ट- सराय सागर मालटारी ब्यूरो।

हमारे ट्वीटर अकाउंट से जुड़ने के लिए हमें फॉलो करे।
ट्वीटर आईडी -

@maltari123

गावँ की ख़बरों को पढ़ने के लिये लिंक को क्लिक करें।

saraisagarmaltari.blogspot.com

हमारे फेसबुक पेज़ से जुड़ने के लिए पेज को लाइक व शेयर करें।

https://www.facebook.com/sarai.sagar.maltari123

गावँ सम्बन्धी समस्याएँ, सलाह एवं अपने विचार तथा अपने लेख आप भी हमें दे सकते हैं।

संपर्क करे या व्हाट्सप्प करे -

9582008479
9452330115

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

श्री गांधी पीजी कॉलेज मालटारी में राष्ट्रीय सेवा योजना का विशेष शिविर आयोजित।

आज़मगढ़। सगड़ी। सगड़ी तहसील के श्री गांधी पीजी कॉलेज मालटारी आजमगढ़ राष्ट्रीय सेवा योजना का विशेष  शिविर प्राथमिक  विद्यालय मालटारी प्रथम  पर आयोजित है। इस शिविर हेतु स्वयंसेवक /सेविकाओं ने प्रातः 10:00 बजे से श्री गांधी पीजी कॉलेज परिसर से प्रस्थान किए। वह 10:15 बजे सुबह प्राथमिक विद्यालय पैदल चलकर पहुंच गए रास्ते में एनएसएस सांग उठे समाज के लिए उठे उठे के साथ ही साथ नारा कश्मीर हो या कन्याकुमारी भारत माता एक हमारी, अंधकार को क्यों धिक्कार है अच्छा हो एक दीप जलाएं, आदि गगनचुंबी नारे लगाते रहे।  आज के कार्यक्रम के मुख्य अतिथि मालटारी ग्राम के प्रधान मुकेश राय विशिष्ट अतिथि श्री राम दरस राय व अति विशिष्ट अतिथि पद्म चौहान रहे। कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि के सरस्वती प्रतिमा पर माल्यार्पण, दीप प्रज्वलित व ध्वजारोहण से हुआ। सरस्वती वंदना अंकिता विश्वकर्मा ब्यूटी, यादव स्वागत गीत निशा ,अंतिमा मौर्य ,प्रियंका कनौजिया ने प्रस्तुत किया। देश भक्ति गीत आशीष राजभर स्नेह लता पटेल ने गाया। नाटक "विधायक जी का इंटरव्यू विषय"पर अविनाश यादव की टीम ...

छात्रसंघ चुनाव की सरगर्मी तेज 7 नवंबर को हो सकता है चुनाव।

सराय सागर मालटारी।                    "छात्र संघ चुनाव" गावँ के श्री गांधी पीजी कॉलेज मालटारी में होने वाले छात्र संघ चुनाव की सरगर्मी बढ़ चुकी है। छात्र नेता अपने अपने मतो...

गावँ में सास-बहू सम्मेलन कर दी गई स्वास्थ्य सम्बन्धी जानकारी।

सराय सागर मालटारी।                      "सास-बहू सम्मेलन" गावँ कवरेज: आज गावँ स्थित जच्चा बच्चा केंद्र (मिडवाइफ सेंटर) पर केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग की ओर स...