सराय सागर मालटारी।
"छात्र संघ चुनाव"
अध्यक्ष पद के लिए 3 महामंत्री पद के लिए 4 प्रत्याशी चुनाव मैदान में बचे।
अध्यक्ष पद पर त्रिकोणीय और महामंत्री पर चौकोड़ीय होगी लड़ाई।
उपाध्यक्ष पद और पुस्तकालय मंत्री के दो दो प्रत्याशियों के बीच होगी आमने-सामने की टक्कर।
सगड़ी तहसील क्षेत्र के श्री गांधी पी जी कॉलेज मालटारी में छात्र संघ चुनाव के लिए शुक्रवार को अध्यक्ष पद के दो प्रत्याशी चंदन कुमार और विभय चौहान ने नाम वापस ले लिया ।
अब अध्यक्ष पद पर 3 प्रत्याशी और महामंत्री पद के लिए 4 प्रत्याशी चुनाव मैदान में बचे है।
चुनाव अधिकारी डॉक्टर कैलाश नाथ गुप्त एवं विद्यालय के प्राचार्य डॉक्टर राम अवध सिंह यादव ने बताया अध्यक्ष पद से दो प्रत्ययाशियो द्वारा नाम वापस लेने से तीन प्रत्याशी चुनाव मैदान में हैं।
अध्यक्ष पद के लिए आशीष यादव, साधना यादव,और रामरतन कुमार के बीच त्रिकोणीय लड़ाई होगी ।
महामंत्री पद के लिए विनय कुमार, वृंदापत कुवंर, अजीत कुमार और रामनयन यादव चुनाव मैदान में हैं, जिनके बीच चौकोणीय लडाई होगी।
उपाध्यक्ष पद के लिए दो प्रत्याशी सुजीत कुमार और सत्य प्रकाश चौधरी के बीच आमने सामने की टक्कर होगी।
वही पुस्तकालय मंत्री पद पर विशाल कुमार और अशोक यादव आमन सामने होगें।
शिक्षा संकाय प्रतिनिधि के लिए प्रशांत कुमार यादव के अकेले नामांकन होने से इनका निर्विरोध चुना जाना तय है।
रिपोर्ट- सराय सागर मालटारी ब्यूरो।
हमारे ट्वीटर अकाउंट से जुड़ने के लिए हमें फॉलो करे।
ट्वीटर आईडी -
@maltari123
गावँ की ख़बरों को पढ़ने के लिये लिंक को क्लिक करें।
saraisagarmaltari.blogspot.com
हमारे फेसबुक पेज़ से जुड़ने के लिए पेज को लाइक व शेयर करें।
https://www.facebook.com/sarai.sagar.maltari123
गावँ सम्बन्धी समस्याएँ, सलाह एवं अपने विचार तथा अपने लेख आप भी हमें दे सकते हैं।
संपर्क करे या व्हाट्सप्प करे -
9582008479
9452330115
टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें