सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

ऐतिहासिक फैसला: छात्र संघ चुनाव अनिश्चित काल के लिए टला।

सराय सागर मालटारी।

                   "छात्र संघ चुनाव"

मालटारी के इतिहास में पहली बार हुआ ऐतिहासिक फैसला।

राज्य निर्वाचन आयोग के निर्देशों के अनुपालन में हुई कार्यवाही।

गावँ के श्री गांधी पीजी कॉलेज मालटारी में राज्य निर्वाचन आयोग के निर्देशों के अनुपालन में छात्रसंघ चुनाव को अनिश्चित काल के लिए टाल दिया गया।

सराय सागर मालटारी के इतिहास में यह ऐतिहासिक फैसला ही माना जाएगा कि- पर्चा दाखिले के बाद चुनाव का टलना अपने आप में बड़ी बात है, जहां चुनाव टलने से प्रत्याशियों में उहापोह का माहौल है, वही प्रत्याशियों ने इस बात पर खेद व्यक्त किया है कि- अनिश्चितकालीन छात्रसंघ चुनाव टलने से अब उन पर आर्थिक बोझ बढ़ गया है, इस संबंध में चुनाव अधिकारी डॉक्टर कैलाश नाथ गुप्त से वार्ता की गई तो, उन्होंने यह जानकारी देते हुए बताया कि- यह निर्णय राज्य निर्वाचन आयोग के निर्देशों के अनुपालन में लिया गया है, जब निर्वाचन आयोग पुनः इस सम्बंध में अपने दिशा-निर्देश पारित करेगा तो चुनाव यथावत कराया जाएगा, फिलहाल तब तक के लिए चुनाव को स्थगित किया गया है।

बताते चलें की यह फैसला निर्वाचन आयोग ने नगर निकाय चुनाव के मद्देनजर लिया है।
उत्तर प्रदेश राज्य निर्वाचन आयोग ने उच्च शिक्षा विभाग में अपर मुख्य सचिव को निर्देश जारी किया है कि- नगर निकाय चुनाव पूरे होने तक विश्वविद्यालयों उच्च शिक्षण संस्थानों और सभी तकनीकी विश्वविद्यालयों और तकनीक शिक्षण संस्थानों में छात्रसंघ चुनाव स्थगित रखें।
महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ में हुए छात्र संघ चुनाव में बवाल की खबरों को संज्ञान में लेते हुए आयोग के विशेष कार्याधिकारी जय प्रकाश सिंह ने इस बाबत पत्र भेजा था, उसमें कहा गया था कि- काशी विद्यापीठ छात्रसंघ चुनाव में बवाल से साफ है कि इस अवधि में छात्रसंघ चुनाव से शांति भंग की स्थिति पैदा हो सकती है, इससे नगर निकाय चुनाव शांतिपूर्ण ढंग से करने में बाधा आ सकती है पत्र में कहा गया है कि- चुनाव शीर्ष प्राथमिकता का एक समय बंद कार्य है, निष्पक्ष पारदर्शी और शांतिपूर्ण चुनाव रद्द करवाने के लिए प्रदेश में शांति व्यवस्था बनाए रखना बेहद जरुरी है।
निर्वाचन आयोग का मानना है कि सुरक्षा व्यवस्था के कड़े इंतजाम नहीं होने के कारण चुनाव पर रोक लगाई गई है। नगर निकाय चुनाव से जब प्रशासन पूरी तरह से खाली हो जाएगा, फिर पुनः छात्र संघ चुनाव कराया जाएगा। ताकि प्रदेश में किसी भी प्रकार की कहीं कोई अप्रिय घटना न हो।
श्री गांधी पीजी कॉलेज मालटारी में चुनाव की डेट चलने से प्रत्याशियों में बैचेनी बढ़ गयी है। कालेज में 2412 मतदाताओं द्वारा 11 प्रत्याशियों के भाग्य का फैसला करना सुनिश्चित था जिसमें लगभग 20 वर्ष बाद फिर अध्यक्ष पद के लिए महिला प्रत्याशी चुनाव मैदान में है। प्रत्याशियों में अध्यक्ष पद के आशीष यादव, साधना यादव और रामरतन कुमार के बीच त्रिकोणीय लड़ाई होगी। महामंत्री पद के लिए विनय कुमार, वृंदापत कुवंर, अजीत कुमार और रामनयन यादव चुनाव मैदान में हैं। उपाध्यक्ष पद के लिए दो प्रत्याशी सुजीत कुमार और सत्य प्रकाश चौधरी के बीच सीधी टक्कर होगी। पुस्तकालय मंत्री पद पर विशाल कुमार और अशोक यादव आमन सामने होंगे।
चुनाव की डेट टलने से कई प्रत्याशियों ने निर्वाचन आयोग के प्रति अपनी नाराजगी भी व्यक्त की।

रिपोर्ट- सराय सागर मालटारी ब्यूरो।

हमारे ट्वीटर अकाउंट से जुड़ने के लिए हमें फॉलो करे।
ट्वीटर आईडी -

@maltari123

गावँ की ख़बरों को पढ़ने के लिये लिंक को क्लिक करें।

saraisagarmaltari.blogspot.com

हमारे फेसबुक पेज़ से जुड़ने के लिए पेज को लाइक व शेयर करें।

https://www.facebook.com/sarai.sagar.maltari123

गावँ सम्बन्धी समस्याएँ, सलाह एवं अपने विचार तथा अपने लेख आप भी हमें दे सकते हैं।

संपर्क करे या व्हाट्सप्प करे -

9582008479
9452330115





  

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

श्री गांधी पीजी कॉलेज मालटारी में राष्ट्रीय सेवा योजना का विशेष शिविर आयोजित।

आज़मगढ़। सगड़ी। सगड़ी तहसील के श्री गांधी पीजी कॉलेज मालटारी आजमगढ़ राष्ट्रीय सेवा योजना का विशेष  शिविर प्राथमिक  विद्यालय मालटारी प्रथम  पर आयोजित है। इस शिविर हेतु स्वयंसेवक /सेविकाओं ने प्रातः 10:00 बजे से श्री गांधी पीजी कॉलेज परिसर से प्रस्थान किए। वह 10:15 बजे सुबह प्राथमिक विद्यालय पैदल चलकर पहुंच गए रास्ते में एनएसएस सांग उठे समाज के लिए उठे उठे के साथ ही साथ नारा कश्मीर हो या कन्याकुमारी भारत माता एक हमारी, अंधकार को क्यों धिक्कार है अच्छा हो एक दीप जलाएं, आदि गगनचुंबी नारे लगाते रहे।  आज के कार्यक्रम के मुख्य अतिथि मालटारी ग्राम के प्रधान मुकेश राय विशिष्ट अतिथि श्री राम दरस राय व अति विशिष्ट अतिथि पद्म चौहान रहे। कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि के सरस्वती प्रतिमा पर माल्यार्पण, दीप प्रज्वलित व ध्वजारोहण से हुआ। सरस्वती वंदना अंकिता विश्वकर्मा ब्यूटी, यादव स्वागत गीत निशा ,अंतिमा मौर्य ,प्रियंका कनौजिया ने प्रस्तुत किया। देश भक्ति गीत आशीष राजभर स्नेह लता पटेल ने गाया। नाटक "विधायक जी का इंटरव्यू विषय"पर अविनाश यादव की टीम ...

छात्रसंघ चुनाव की सरगर्मी तेज 7 नवंबर को हो सकता है चुनाव।

सराय सागर मालटारी।                    "छात्र संघ चुनाव" गावँ के श्री गांधी पीजी कॉलेज मालटारी में होने वाले छात्र संघ चुनाव की सरगर्मी बढ़ चुकी है। छात्र नेता अपने अपने मतो...

गावँ में सास-बहू सम्मेलन कर दी गई स्वास्थ्य सम्बन्धी जानकारी।

सराय सागर मालटारी।                      "सास-बहू सम्मेलन" गावँ कवरेज: आज गावँ स्थित जच्चा बच्चा केंद्र (मिडवाइफ सेंटर) पर केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग की ओर स...