गावँ के श्री गांधी पीजी कालेज मालटारी में काली पट्टी बांधकर उच्च शिक्षकों ने जताया विरोध, रहे शिक्षण कार्य से विरक्त।
सराय सागर मालटारी।
"विरोध"
गावँ के श्री गांधी पीजी कालेज मालटारी के शिक्षकों ने उत्तर प्रदेश विश्वविद्यालय महाविद्यालय शिक्षक महासंघ के आवाहन पर आज कालेज में उच्च शिक्षा विभाग बचाओ दिवस के रूप में अपने को शिक्षण कार्य से मुक्त रखते हुए काली पट्टी बांधकर धरना एवं प्रदर्शन किया। कार्यक्रम में डॉक्टर अब्दुल रशीद ( उर्दूविभागाध्यक्ष) ने अपने अध्यक्षीय उद्बोधन में कहा कि- उच्च शिक्षा के प्रति सरकार का रवैया उदासीन है, जबकि उच्च शिक्षा समाज की शिक्षा व्यवस्था का आधार है। कार्यकारिणी के उपाध्यक्ष डॉ कौशलेंद्र विक्रम मिश्र ने कहा कि- उच्च शिक्षा में पुरानी पेंशन व्यवस्था को बहाल किया जाना चाहिए, सातवें पे कमीशन को केंद्रीय विश्वविद्यालय की तरह 01/01/2016 से ही देना चाहिए। महामंत्री डॉक्टर अखिलेश चंद्र(बीएड विभाग) ने कहा कि- हमें सातवें पे कमीशन के साथ-साथ अधिवर्षता आयु 65 वर्ष की सेवा जिस तरह केंद्रीय विश्वविद्यालय को प्राप्त है, उसी तरह दी जानी चाहिए, सरकार का दृष्टिकोण स्पष्ट किया जाना चाहिए, जिससे उच्च शिक्षा में कार्यरत शिक्षकों का असंतोष समाप्त हो। प्रशांत कुमार राय (जिला उपाध्यक्ष एवं प्रोफेसर शारीरिक शिक्षा) ने कहा कि- आगामी 12/12/2017 को लखनऊ में आयोजित धरने में सौ प्रतिशत अपनी इकाई के साथ-साथ जिला इकाई भी सक्रिय है, हमें संघर्ष करने को तैयार होना चाहिए, हम इसके लिए प्रतिबद्ध हैं। कार्यक्रम में नवागत शिक्षक नीतेश कुमार जायसवाल, डॉ शिवशंकर, चन्दन कुमार, शैलेश सिंह एवं डॉ सुभ्रा सिंह का स्वागत शिक्षक इकाई द्वारा किया गया।
कार्यक्रम में इकाई के 100% सदस्यों की उपस्थिति पर आभार व्यक्त करते हुए महामंत्री डॉ अखिलेश ने सभी के प्रति आभार व्यक्त किया। सरकार की नीतियों के खिलाफ जमकर नारेबाजी एवं काली पट्टी बांधकर धरना प्रदर्शन किया गया। कार्यक्रम में डॉक्टर कैलाश नाथ गुप्त, डॉ दिनेश कुमार, डॉ हसीन खान, डॉ प्रेमचंद यादव, डॉ सीमा सिंह, डॉ नीलिमा सिंह, डॉ सुभ्रा सिंह, डॉ जगदीश कुमार की उपस्थिति सराहनीय कार्यक्रम का संचालन एवं आभार महामंत्री डॉ अखिलेश चंद्र ने किया।
रिपोर्ट- सराय सागर मालटारी ब्यूरो।
हमारे ट्वीटर अकाउंट से जुड़ने के लिए हमें फॉलो करे।
ट्वीटर आईडी -
@maltari123
गावँ की ख़बरों को पढ़ने के लिये लिंक को क्लिक करें।
saraisagarmaltari.blogspot.com
हमारे फेसबुक पेज़ से जुड़ने के लिए पेज को लाइक व शेयर करें।
https://www.facebook.com/sarai.sagar.maltari123
गावँ सम्बन्धी समस्याएँ, सलाह एवं अपने विचार तथा अपने लेख आप भी हमें दे सकते हैं।
संपर्क करे या व्हाट्सप्प करे -
9582008479
9452330115
टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें