सराय सागर मालटारी
"आग"
गावँ के नगहट सिवान में दोपहर 3 बजे के लगभग गेंहू की खड़ी फसल में शार्ट शर्किट से आग लग जाने से धरमी देवी पत्नी स्व अलगू सिंह की 7 बिस्वा खड़ी गेंहू की फसल जलकर खाक हो गयी।
आग की सुचना पाते ही अगल बगल गावँ के लोगों ने मिलकर किसी तरह से आग पर काबू पाया।
बिजली विभाग की लापरवाही से आक्रोशित ग्रामीणों ने विद्युत सब स्टेशन पर अपना विरोध जताया, गावँ के लोगों का कहना था कि-- विद्युत विभाग खम्भे पर लगे जर्जर तारों को बदले, यह विभाग की लापरवाही ही है कि वहाँ कई बार शॉर्ट सर्किट से आग लग चुकी है, पर विभाग इस समस्या पर कोई ध्यान नहीं देता है और हर बार फसलें बर्बाद हो जाती हैं।
इस संबंध में सराय सागर मालटारी टीम ने विभाग के एसडीओ से बात की तो उन्होंने तारों को अविलंब ठीक कराने का आश्वासन दिया।
रिपोर्ट- सराय सागर मालटारी ब्यूरो।
हमारे ट्वीटर अकाउंट से जुड़ने के लिए हमें फॉलो करे।
ट्वीटर आईडी -
@maltari123
हमारे फेसबुक पेज़ से जुड़ने के लिए पेज को लाइक व शेयर करें।
saraisagarmaltari.blogspot.com
फेसबुक पेज -
https://www.facebook.com/sarai.sagar.maltari123
गावँ सम्बन्धी समस्याएँ, सलाह एवं अपने विचार तथा अपने लेख आप भी हमें दे सकते हैं।
संपर्क करे या व्हाट्सप्प करे -
9582008479
8922075098
टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें