सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

राजीव गांधी पंचायती राज संगठन की हुई बैठक, गावँ की समस्याओं पर डाला प्रकाश।

सराय सागर मालटारी।

                            "बैठक"

केंद्र और प्रदेश की सरकारें पंचायत को कमजोर करना चाहती हैं - डा0 जनक  कुशवाहा।

गावँ कवरेज: गावँ के गांधी इंटर कॉलेज मालटारी के प्रांगण में गुरुवार को  राजीव गांधी पंचायती राज संगठन को मजबूत बनाने के लिए  पदाधिकारियों की बैठक हुई इस दौरान कार्यक्रम के मुख्य अतिथि पंचायती राज संगठन के राष्ट्रीय महासचिव डा0 जनक कुशवाहा ने पंचायत पर प्रकाश डालते हुए कहा कि पंचायत का मुख्य उद्देश्य विकेंद्रीकरण को बढ़ावा देना है केंद्र और प्रदेश की सरकारें पंचायत को कमजोर करना चाहती हैं ग्राम प्रधान को कोई अधिकार नहीं दिए गए हैं उन्हें वित्तीय अधिकार देना आवश्यक है जब तक वित्तीय अधिकार नहीं दिए जाते हैं तब तक ग्राम का विकास संभव नहीं हो सकता है। प्रदेश सरकार पर टिप्पणी करते हुए श्री कुशवाहा ने कहा कि पेट्रोल और डीजल के दाम की वृद्धि को भी भारतीय जनता पार्टी के लोग राष्ट्रभक्ति मानते हैं। इससे अधिक निंदनीय क्या बात हो सकती है। हर तरफ लोकतंत्र की हत्या हो रही है। लायन आर्डर कहीं भी दुरुस्त नहीं है पिछली सरकार के तुलना में तिगुना ला एंड आर्डर की समस्या बढ़ गई है। गर्मी के दिनों में पानी की समस्या दिन प्रतिदिन बढ़ती जा रही है लेकिन सरकार उसके तरफ कोई ध्यान नहीं दे रही है। गावँ प्रधान व कांग्रेस पार्टी के जिला उपाध्यक्ष मुकेश राय ने कहा भाजपा सरकार हर क्षेत्र में विफल चल रही है। कार्यक्रम में मुकेश राय नवनीत राय कपिलदेव दुबे अंकित दुबे विनोद यादव प्रमोद सिंह आदि लोगों ने संबोधित किया कार्यक्रम की अध्यक्षता रामसमुझ पटेल और संचालन ओम प्रकाश यादव ने किया इस मौके पर राम धाम निराला देवराज यादव रियाज अहमद पदम चौहान नगीना हरिद्वार गंगा जी आदि लोग उपस्थित थे।

मालटारी ब्यूरो।

हमारे ट्वीटर अकाउंट से जुड़ने के लिए हमें फॉलो करे।

ट्वीटर आईडी -

@maltari123

गावँ की ख़बरों को पढ़ने के लिये लिंक को क्लिक करें।

saraisagarmaltari.blogspot.com

हमारे फेसबुक पेज़ से जुड़ने के लिए पेज को लाइक व शेयर करें।

https://www.facebook.com/sarai.sagar.maltari123

गावँ सम्बन्धी समस्याएँ, सलाह एवं अपने विचार तथा अपने लेख आप भी हमें दे सकते हैं।

हमारा संपर्क नंबर  -

9582008479

9452330115

 

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

श्री गांधी पीजी कॉलेज मालटारी में राष्ट्रीय सेवा योजना का विशेष शिविर आयोजित।

आज़मगढ़। सगड़ी। सगड़ी तहसील के श्री गांधी पीजी कॉलेज मालटारी आजमगढ़ राष्ट्रीय सेवा योजना का विशेष  शिविर प्राथमिक  विद्यालय मालटारी प्रथम  पर आयोजित है। इस शिविर हेतु स्वयंसेवक /सेविकाओं ने प्रातः 10:00 बजे से श्री गांधी पीजी कॉलेज परिसर से प्रस्थान किए। वह 10:15 बजे सुबह प्राथमिक विद्यालय पैदल चलकर पहुंच गए रास्ते में एनएसएस सांग उठे समाज के लिए उठे उठे के साथ ही साथ नारा कश्मीर हो या कन्याकुमारी भारत माता एक हमारी, अंधकार को क्यों धिक्कार है अच्छा हो एक दीप जलाएं, आदि गगनचुंबी नारे लगाते रहे।  आज के कार्यक्रम के मुख्य अतिथि मालटारी ग्राम के प्रधान मुकेश राय विशिष्ट अतिथि श्री राम दरस राय व अति विशिष्ट अतिथि पद्म चौहान रहे। कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि के सरस्वती प्रतिमा पर माल्यार्पण, दीप प्रज्वलित व ध्वजारोहण से हुआ। सरस्वती वंदना अंकिता विश्वकर्मा ब्यूटी, यादव स्वागत गीत निशा ,अंतिमा मौर्य ,प्रियंका कनौजिया ने प्रस्तुत किया। देश भक्ति गीत आशीष राजभर स्नेह लता पटेल ने गाया। नाटक "विधायक जी का इंटरव्यू विषय"पर अविनाश यादव की टीम ...

छात्रसंघ चुनाव की सरगर्मी तेज 7 नवंबर को हो सकता है चुनाव।

सराय सागर मालटारी।                    "छात्र संघ चुनाव" गावँ के श्री गांधी पीजी कॉलेज मालटारी में होने वाले छात्र संघ चुनाव की सरगर्मी बढ़ चुकी है। छात्र नेता अपने अपने मतो...

गावँ में सास-बहू सम्मेलन कर दी गई स्वास्थ्य सम्बन्धी जानकारी।

सराय सागर मालटारी।                      "सास-बहू सम्मेलन" गावँ कवरेज: आज गावँ स्थित जच्चा बच्चा केंद्र (मिडवाइफ सेंटर) पर केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग की ओर स...