सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

गांव के गांधी इंटर कालेज में हुई किसान गोष्ठी, किसानों की समस्याओं पर डाला गया प्रकाश।

सराय सागर मालटारी।

                          "किसान गोष्ठी"

किसानों को अपने हक की लड़ाई के लिए आगे आना होगा इम्तेयाज वेग।

गाँव डेस्क: गावँ  के  गांधी इंटर कॉलेज मालटारी के प्रांगण में बुधवार को किसान गोष्ठी का आयोजन किया गया, जिसमें किसानों की समस्याओं पर चर्चा पर चर्चा की गई। गोष्टी में " कृषि का संकट और उसका निराकरण" विषय पर चर्चा परिचर्चा दी गई । 

किसान गोष्ठी के मुख्य अतिथि प्रदेश अध्यक्ष इम्तेयाज बेग ने कहा किसानों कज फसल का लाभकारी मूल्य नहीं मिल रहा है किसान की विकास दर दिन प्रतिदिन घटती जा रही है। पाकिस्तान ने हमारे देश से टमाटर लेना बंद कर दिया वहीं पर भारत इसके बावजूद पाकिस्तान से चीनी आयात कर रहा है। वही किसानों का 28 हजार करोड़ रुपए गन्ने का बकाया है ।आज किसान आए दिन आत्महत्या कर रहा है लेकिन सरकार हाथ पर हाथ धरे बैठी हुई है। मांग करते हुए कहा कि स्वामीनाथन आयोग की रिपोर्ट लागू की जाए किसानों को 50 % मूल्य का मुनाफा दिया जाए ।साथ किसानों के सारे कर्जे माफ किए जाए । वहीं पर बड़े बड़े उद्योगपति और पूंजीपति बैंकों से कर्जा लेकर विदेश भाग जा रहे हैं ।बैंकों में पैसा नहीं है आज लोग अपना पैसा निकालने के लिए दर-दर भटक रहे हैं पानी का संकट भी दिन-प्रतिदिन गहराता जा रहा है लेकिन सरकार इस पर ध्यान नहीं दे रही है।

 कार्यक्रम के विशिष्ट अतिथि श्रीकांत सिंह ने कहा किसानों को संगठित होकर अपनी आवाज को उठाना होगा राजस्थान के एक मंत्री ने कहा किसान मुआवजा के लिए आत्महत्या कर रहा है। इससे दुर्भाग्य की बात क्या होगी। देश में अत्याचार दिन प्रतिदिन बढ़ता जा रहा है।

 पूर्व जिला मंत्री रामाज्ञा ने कहा हर जगह बिचौलिया हावी हैं किसान की जमीन से लेकर हर जगह अपना पांव पसारे हुए हैं गेहूं से लेकर अरहर चना मटर आलू सहित हर वस्तु का क्रय केंद्र बनाया जाए। जिस तरह पेट्रोलियम कम्पनियों को तेल गैस पर अपनी कीमत तय करने का अधिकार है। इसी प्रकार किसानों को भी अपने फसलों की कीमत तय करने का अधिकार होना चाहिए।

रामचंद्र यादव ने कहा सरकार हर तरफ से फेल चल रही है वहीं उन्होंने मांग किया कि 60 साल से ऊपर वाले किसानों को ₹10000 हर माह पेंशन दी जाए पूंजीपतियों द्वारा किसानों को लूटा जा रहा है इस पर रोक लगाई जाए।

श्याम प्रसाद वर्मा ने कहा आंदोलन के बल पर अपना हक हासिल किया जा सकता है।

कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे अखिल भारतीय किसान सभा जिला अध्यक्ष कमला राय ने कहा पंचायत स्तर पर गोदाम होना चाहिए जहां पर किसान अपना गेहूं ,धान का भंडारण कर सके। साथ गेहूं का मूल्य 2200 रुपये प्रति कुंतल होना चाहिए।  गन्ने का मूल्य ₹400 रुपये करने की मांग की। किसानों को आलू रखने के लिए पर्याप्त कोल्ड स्टोरेज बनवाये जाए ।जब तक हम और आप संघर्ष नहीं करेंगे तब तक हमको अपना हक नहीं  मिलेगा। इसके लिए निचले स्तर से लेकर ऊपर तक संघर्ष करना होगा। कार्यक्रम की अध्यक्षता कमला राय और संचालन रविंद्र यादव ने किया। साथ ही कार्यक्रम के संयोजक योगेंद्र सिंह ने सबका आभार प्रकट किया। मौके पर कमला राय खरपत्तू राजभर मंगल देव योगेंद्र सिंह रामचंदर  रामाज्ञा यादव  देवेंद्र सिंह कपिल देव सिंह योगेंद्र सिंह उपस्थित रहे।

मालटारी ब्यूरो।

हमारे ट्वीटर अकाउंट से जुड़ने के लिए हमें फॉलो करे।

ट्वीटर आईडी -

@maltari123

गावँ की ख़बरों को पढ़ने के लिये लिंक को क्लिक करें।

saraisagarmaltari.blogspot.com

हमारे फेसबुक पेज़ से जुड़ने के लिए पेज को लाइक व शेयर करें।

https://www.facebook.com/sarai.sagar.maltari123

गावँ सम्बन्धी समस्याएँ, सलाह एवं अपने विचार तथा अपने लेख आप भी हमें दे सकते हैं।

हमारा संपर्क नंबर  -

9582008479

9452330115

 


टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

श्री गांधी पीजी कॉलेज मालटारी में राष्ट्रीय सेवा योजना का विशेष शिविर आयोजित।

आज़मगढ़। सगड़ी। सगड़ी तहसील के श्री गांधी पीजी कॉलेज मालटारी आजमगढ़ राष्ट्रीय सेवा योजना का विशेष  शिविर प्राथमिक  विद्यालय मालटारी प्रथम  पर आयोजित है। इस शिविर हेतु स्वयंसेवक /सेविकाओं ने प्रातः 10:00 बजे से श्री गांधी पीजी कॉलेज परिसर से प्रस्थान किए। वह 10:15 बजे सुबह प्राथमिक विद्यालय पैदल चलकर पहुंच गए रास्ते में एनएसएस सांग उठे समाज के लिए उठे उठे के साथ ही साथ नारा कश्मीर हो या कन्याकुमारी भारत माता एक हमारी, अंधकार को क्यों धिक्कार है अच्छा हो एक दीप जलाएं, आदि गगनचुंबी नारे लगाते रहे।  आज के कार्यक्रम के मुख्य अतिथि मालटारी ग्राम के प्रधान मुकेश राय विशिष्ट अतिथि श्री राम दरस राय व अति विशिष्ट अतिथि पद्म चौहान रहे। कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि के सरस्वती प्रतिमा पर माल्यार्पण, दीप प्रज्वलित व ध्वजारोहण से हुआ। सरस्वती वंदना अंकिता विश्वकर्मा ब्यूटी, यादव स्वागत गीत निशा ,अंतिमा मौर्य ,प्रियंका कनौजिया ने प्रस्तुत किया। देश भक्ति गीत आशीष राजभर स्नेह लता पटेल ने गाया। नाटक "विधायक जी का इंटरव्यू विषय"पर अविनाश यादव की टीम ...

छात्रसंघ चुनाव की सरगर्मी तेज 7 नवंबर को हो सकता है चुनाव।

सराय सागर मालटारी।                    "छात्र संघ चुनाव" गावँ के श्री गांधी पीजी कॉलेज मालटारी में होने वाले छात्र संघ चुनाव की सरगर्मी बढ़ चुकी है। छात्र नेता अपने अपने मतो...

गावँ में सास-बहू सम्मेलन कर दी गई स्वास्थ्य सम्बन्धी जानकारी।

सराय सागर मालटारी।                      "सास-बहू सम्मेलन" गावँ कवरेज: आज गावँ स्थित जच्चा बच्चा केंद्र (मिडवाइफ सेंटर) पर केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग की ओर स...