सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

बाजार में खेल के मैदान से हटाया गया अवैध अतिक्रमण।

सराय सागर मालटारी।

गावँ कवरेज डेस्क। सराय सागर मालटारी सोशल मीडिया टीम के प्रयास से एक अहम सफलता मिली, जब गावँ के जटांव मौजे में बाजार स्थित खेल के मैदान पर हुए अवैध अतिक्रमण को हटाने के लिए राजस्व टीम ने आकर सीमांकन कर कार्यवाही की।
बतादें- श्रावस्ती मॉडल के अंतर्गत सराय सागर मालटारी ग्रामसभा के जटांव मौजे में स्थित गाटा संख्या 1 रकबा .712 हे0 जो खेल का मैदान के नाम दर्ज है।, जिस पर मडई बना कर किये गये कब्जे को जेसीबी द्वारा खाली करवाया गया। साथ ही ग्राम प्रधान मुकेश राय को सुपुर्द कर दिया गया, भविष्य में किसी प्रकार का कब्ज़ा न हो सके जिसका सीमाकंन राजस्व टीम द्वारा किया गया और अवैध अतिक्रमणकारियो को चेतावनी दी गयी कि- भविष्य में यदि किसी ने अतिक्रमण किया तो उसके ऊपर प्रशासनिक कार्यवाही की जाएगी। पर अभी सड़क के किनारे कुछ लोगों के अवैध अतिक्रमण हटाने बाकी रह गए, क्योंकि वह भूमि पीडब्लूडी के अधीन आती है, इस सम्बंध में राजस्व टीम से पूछने पर उन्होंने बताया कि- यदि सोशल मीडिया टीम ऐसे ही ऐक्टिव रही तो वह भी अतिक्रमण आदेश मिलते ही हटा दिया जाएगा।
दरअसल गावँ में दर्जनों विद्यालय संचालित होते हैं,  जिसमें कक्षा 1 से लेकर डिग्री तक कई कॉलेज स्थित है। दूर दराज से छात्र-छात्राएं यहां पर शिक्षा ग्रहण करने आते हैं। और यह एकलौता खेल का मैदान है जिस पर कुछ लोगों द्वारा आए दिन आतिक्रमण किया जा रहा था जिसको गंभीरता से लेते हुए गावँ की सोशल मीडिया टीम ने ग्राम प्रधान सहित सक्षम अधिकारियों से शिकायत की और इस समस्या को प्रमुखता से प्रकाशित किया, जिसको लेकर तहसील प्रशासन जागा और खेल के मैदान से अतिक्रमण को हटवाया ।

मालटारी ब्यूरो।

हमारे ट्वीटर अकाउंट से जुड़ने के लिए हमें फॉलो करे।
ट्वीटर आईडी -

@maltari123

गावँ की ख़बरों को पढ़ने के लिये लिंक को क्लिक करें।

saraisagarmaltari.blogspot.com

हमारे फेसबुक पेज़ से जुड़ने के लिए पेज को लाइक व शेयर करें।

https://www.facebook.com/sarai.sagar.maltari123

गावँ सम्बन्धी समस्याएँ, सलाह एवं अपने विचार तथा अपने लेख आप भी हमें दे सकते हैं।

हमारा संपर्क नंबर  -

9582008479
9452330115
 

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

श्री गांधी पीजी कॉलेज मालटारी में राष्ट्रीय सेवा योजना का विशेष शिविर आयोजित।

आज़मगढ़। सगड़ी। सगड़ी तहसील के श्री गांधी पीजी कॉलेज मालटारी आजमगढ़ राष्ट्रीय सेवा योजना का विशेष  शिविर प्राथमिक  विद्यालय मालटारी प्रथम  पर आयोजित है। इस शिविर हेतु स्वयंसेवक /सेविकाओं ने प्रातः 10:00 बजे से श्री गांधी पीजी कॉलेज परिसर से प्रस्थान किए। वह 10:15 बजे सुबह प्राथमिक विद्यालय पैदल चलकर पहुंच गए रास्ते में एनएसएस सांग उठे समाज के लिए उठे उठे के साथ ही साथ नारा कश्मीर हो या कन्याकुमारी भारत माता एक हमारी, अंधकार को क्यों धिक्कार है अच्छा हो एक दीप जलाएं, आदि गगनचुंबी नारे लगाते रहे।  आज के कार्यक्रम के मुख्य अतिथि मालटारी ग्राम के प्रधान मुकेश राय विशिष्ट अतिथि श्री राम दरस राय व अति विशिष्ट अतिथि पद्म चौहान रहे। कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि के सरस्वती प्रतिमा पर माल्यार्पण, दीप प्रज्वलित व ध्वजारोहण से हुआ। सरस्वती वंदना अंकिता विश्वकर्मा ब्यूटी, यादव स्वागत गीत निशा ,अंतिमा मौर्य ,प्रियंका कनौजिया ने प्रस्तुत किया। देश भक्ति गीत आशीष राजभर स्नेह लता पटेल ने गाया। नाटक "विधायक जी का इंटरव्यू विषय"पर अविनाश यादव की टीम ...

छात्रसंघ चुनाव की सरगर्मी तेज 7 नवंबर को हो सकता है चुनाव।

सराय सागर मालटारी।                    "छात्र संघ चुनाव" गावँ के श्री गांधी पीजी कॉलेज मालटारी में होने वाले छात्र संघ चुनाव की सरगर्मी बढ़ चुकी है। छात्र नेता अपने अपने मतो...

गावँ में सास-बहू सम्मेलन कर दी गई स्वास्थ्य सम्बन्धी जानकारी।

सराय सागर मालटारी।                      "सास-बहू सम्मेलन" गावँ कवरेज: आज गावँ स्थित जच्चा बच्चा केंद्र (मिडवाइफ सेंटर) पर केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग की ओर स...