सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

सराय सागर मालटारी गावँ स्थित सत्य सेवा नर्सरी विद्यालय के बच्चों ने निकली मतदाता जागरूकता रैली

सराय सागर मालटारी गावँ स्थित सत्य सेवा नर्सरी विद्यालय के बच्चों ने निकली मतदाता जागरूकता। रैली

मतदाताओं को किया जागरूक ।

सराय सागर मालटारी बाजार स्थित सत्य सेवा नर्सरी विद्यालय के बच्चों ने मतदाता जागरूकता रैली निकाली। भारत निर्वाचन आयोग द्वारा मतदाता जागरूकताओ को जागरूक करने का बेड़ा उठाते हुए बच्चों ने जागरूकता रैली निकाली।
मतदाताओं को पंजीकृत करने के साथ-साथ मतदान की अनिवार्यता के प्रति लोगों को जागरूक करना भी जरूरी है, जानकारी के अभाव में आज भी एक बड़ा तबका मतदान के उद्देश्य से वंचित है, कुछ लोग दुष्प्रचार कर मतदाताओं को दिग्भ्रमित करने में भी सफल हो रहे हैं और मतदाता अपने मत की कीमत पैसे में लगा रहे हैं। चुनाव में मतों की खरीद-बिक्री की खबर अकसर अखबारों में छपती रहती है, मतदाताओं को जाति, नस्ल, भाषा, धर्म आदि के नाम पर तोड़ कर कुछ लोग सत्ता की सीढ़ी चढ़ रहे हैं, कुछ बाहुबली ताकत और पैसे के बल पर मत हासिल करने में सफल हो रहे हैं। यह लोकतंत्र के लिए खतरा है. वास्तव में जागरूकता का अभाव है, मतदाता काे यह जानना जरूरी है कि उसके मत से ही देश और राज्य के साथ-साथ गांव की सरकारें बनती हैं, मतदाता लोकतंत्र की रीढ़ होते हैं, लेकिन अपने बहुमूल्य मत की ताकत को नहीं जानने के कारण मतदाता स्वतंत्र मतदान नहीं कर पा रहे हैं, भारत विश्व का सबसे बड़ा लोकतांत्रिक देश हैं, यहां मतदाता द्वारा ही सरकार चुनी जाती है।
चुनाव के पूर्व मतदाताओं को जागरूक करने हेतु विद्यालय के छात्रों द्वारा “मतदाता जागरूकता रैली” का आयोजन किया गया. इस रैली के माध्यम से मतदाताओं से अपील की गयी की अपने मताधिकार का प्रयोग अवश्य करें। मतदान दिवस के दिन मतदान स्थल तक अवश्य जायें एवं अपने बहुमूल्य वोट का उचित प्रयोग करें।
रैली का नेतृत्व विद्यालय प्रधानाचार्य रामनिवास मौर्य ने किया।

रिपोर्ट- सराय सागर मालटारी ब्यूरो।

हमारे ट्वीटर अकाउंट से जुड़ने के लिए हमें फॉलो करे।
ट्वीटर आईडी -

@maltari123

हमारे फेसबुक पेज़ से जुड़ने के लिए पेज को लाइक व शेयर करें।

फेसबुक पेज -

https://www.facebook.com/sarai.sagar.maltari123

गावँ सम्बन्धी समस्याएँ, सलाह एवं अपने विचार तथा अपने लेख आप भी हमें दे सकते हैं।

संपर्क करे या व्हाट्सप्प करे -

9582008479
8922075098

टिप्पणियाँ