सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

बाहर से आये लोगों को गावँ के प्राथमिक विद्यालय में किया गया क्वाटरटाइन।


सराय सागर मालटारी।

जानकारी

लॉक डाउन के चलते रोजीरोटी के लिए गावँ से बाहर गए लोगों का आना शुरू हो गया है, गावँ के प्राथमिक विद्यालय को क्वाटरटाइन सेंटर बनाया गया है।
जो लोग भी बाहर से आ रहे हैं उनको यही पर रखा जा रहा है, और उनकी देखभाल के लिए गावँ और उनका परिवार प्रतिबद्ध है।
आज भोर में सूरत से अपने परिवार के साथ आये राना सिंह पुत्र स्व० त्रिलोकी सिंह प्राथमिक विद्यालय पर स्वतः ही कोरनटाइन हो गए।
 राना सिंह से बात की गई तो उन्होंने बताया कि- सूरत में माहौल खराब है, हम लोग बस अपने गावँ आना चाहते थे लेकिन लॉक डाउन में निकल नहीं पा रहे थे, बहुत मुश्किल से हम गावँ आ पाए हैं, 
उन्होंने आगे बताया कि हम लोग खुद इस बात की सतर्कता बरत रहे हैं कि यदि संक्रमण की शिकायत हो भी तो गावँ में न फैले, इसलिए14 दिन तक इसी विद्यालय पर पूरे परिवार के साथ रहूंगा, उन्होंने खुशी जाहिर करते हुए कहा कि यहां अपने गावँ में हूँ काफी सकून महसूस कर रहा हूँ।

बाहर से आये लोग जिनको क्वाटरटाइन किया गया है।

1- राना सिंह पुत्र० त्रिलोकी सिंह

2- प्रतिमा पत्नी राना सिंह

3- गरिमा पुत्री राना सिंह

4- महिमा पुत्री राना सिंह

5- आर्यन पुत्र राना सिंह

7- इस्लाम अहमद पुत्र स्व० हबीब अहमद

होम कोरनटाइन

8- उदयभान पासवान पुत्र स्व० दिनेश पासवान

9- संगीता पत्नी उदयभान

10- अजीत पुत्र उदयभान

11- आनन्द पुत्र उदयभान


शासन के निर्देशानुसार जिनको क्वाटरटाइन किया गया है, उनको और उनको पूरे परिवार को घर से बाहर निकलने पर पाबंदी है, ऐसे में यह हम सबकी जिम्मेदारी बनती है कि इस भयावह स्थिति से निबटने के लिए सतर्कता बरती जाय, और बाहर से आये लोगों के खाने पीने की व्यवस्था की जाय।

रिपोर्ट: सराय सागर मालटारी




टिप्पणियाँ

एक टिप्पणी भेजें

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

श्री गांधी पीजी कॉलेज मालटारी में राष्ट्रीय सेवा योजना का विशेष शिविर आयोजित।

आज़मगढ़। सगड़ी। सगड़ी तहसील के श्री गांधी पीजी कॉलेज मालटारी आजमगढ़ राष्ट्रीय सेवा योजना का विशेष  शिविर प्राथमिक  विद्यालय मालटारी प्रथम  पर आयोजित है। इस शिविर हेतु स्वयंसेवक /सेविकाओं ने प्रातः 10:00 बजे से श्री गांधी पीजी कॉलेज परिसर से प्रस्थान किए। वह 10:15 बजे सुबह प्राथमिक विद्यालय पैदल चलकर पहुंच गए रास्ते में एनएसएस सांग उठे समाज के लिए उठे उठे के साथ ही साथ नारा कश्मीर हो या कन्याकुमारी भारत माता एक हमारी, अंधकार को क्यों धिक्कार है अच्छा हो एक दीप जलाएं, आदि गगनचुंबी नारे लगाते रहे।  आज के कार्यक्रम के मुख्य अतिथि मालटारी ग्राम के प्रधान मुकेश राय विशिष्ट अतिथि श्री राम दरस राय व अति विशिष्ट अतिथि पद्म चौहान रहे। कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि के सरस्वती प्रतिमा पर माल्यार्पण, दीप प्रज्वलित व ध्वजारोहण से हुआ। सरस्वती वंदना अंकिता विश्वकर्मा ब्यूटी, यादव स्वागत गीत निशा ,अंतिमा मौर्य ,प्रियंका कनौजिया ने प्रस्तुत किया। देश भक्ति गीत आशीष राजभर स्नेह लता पटेल ने गाया। नाटक "विधायक जी का इंटरव्यू विषय"पर अविनाश यादव की टीम ...

छात्रसंघ चुनाव की सरगर्मी तेज 7 नवंबर को हो सकता है चुनाव।

सराय सागर मालटारी।                    "छात्र संघ चुनाव" गावँ के श्री गांधी पीजी कॉलेज मालटारी में होने वाले छात्र संघ चुनाव की सरगर्मी बढ़ चुकी है। छात्र नेता अपने अपने मतो...

गावँ में सास-बहू सम्मेलन कर दी गई स्वास्थ्य सम्बन्धी जानकारी।

सराय सागर मालटारी।                      "सास-बहू सम्मेलन" गावँ कवरेज: आज गावँ स्थित जच्चा बच्चा केंद्र (मिडवाइफ सेंटर) पर केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग की ओर स...