सराय सागर मालटारी
"श्री कृष्ण जन्माष्टमी"
हनुमान मन्दिर को भव्य रूप से सजाने का काम शुरू।
इस वर्ष भंडारे का भी रहेगा आयोजन।
स्वतंत्रता दिवस पर गांव के विद्यालयों में तैयारी शुरू।
गावँ में "श्रीकृष्ण जन्माष्टमी" के मद्देनजर तैयारी जोर शोर से चल रही है, हर वर्ष की तरह इस वर्ष भी श्रीकृष्ण जन्माष्टमी का त्यौहार बड़े ही धूमधाम से मनाया जाएगा, गावँ में इस त्यौहार को लेकर बच्चों में खासा उत्साह है।
राष्ट्रीय पर्व 15 अगस्त व श्रीकृष्ण जन्माष्टमी पर्व दोनो मंगलवार को मनाये जाने है तो दोनो पर्वो की तैयारियों जोर शोर से की जा रही है।गावँ के विद्यालयों में 15 अगस्त को लेकर बच्चों को सांस्कृतिक कार्यक्रमों की तालीम दी जा रही है। सरकारी गैर सरकारी कार्यालयों व्यापारिक प्रतिष्ठानों में राष्ट्रीय पर्व मनाने की तैयारियां चल रही है। मिष्ठान, राष्ट्रीय ध्वज सहित समस्त आवश्यक सामग्री की व्यवस्था की जा रही है। वहीं श्रीकृष्ण जन्माष्टमी धूमधाम से मनाने के लिये हनुमान मंदिर को भव्य दिव्य बनाने का काम जोर शोर से चल रहा है।गावँ में इस वर्ष भंडारे का भी आयोजन किया गया है, राष्ट्रीय पर्व हो या धार्मिक पर्व दोनों के लिये आवश्यक सामग्री खरीदने वालों की गांव के बाजार में चहल पहल अभी से दिखाई दे रही है।
रिपोर्ट- सराय सागर मालटारी ब्यूरो।
हमारे ट्वीटर अकाउंट से जुड़ने के लिए हमें फॉलो करे।
ट्वीटर आईडी -
@maltari123
हमारे फेसबुक पेज़ से जुड़ने के लिए पेज को लाइक व शेयर करें।
saraisagarmaltari.blogspot.com
फेसबुक पेज -
https://www.facebook.com/sarai.sagar.maltari123
गावँ सम्बन्धी समस्याएँ, सलाह एवं अपने विचार तथा अपने लेख आप भी हमें दे सकते हैं।
संपर्क करे या व्हाट्सप्प करे -
9582008479
8922075098
टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें