सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

गावँ के नगहट सिवान में स्थित सैय्यद बाबा के स्थान पर गावँ के बच्चों ने "स्वच्छता अभियान" चला कर की साफ सफाई।

सराय सागर मालटारी

                       "सराहनीय"

गावँ के नगहट सिवान में स्थित सैय्यद बाबा के स्थान पर गावँ के बच्चों ने "स्वच्छता अभियान" चला कर की साफ सफाई।

चार गावँ की सरहद पर है यह धार्मिक स्थल।

गावँ की माताओं बहनों की आस्था का प्रतीक है यह धार्मिक स्थल।

विडम्बनापूर्ण स्थिति, आज तक उपेक्षा का शिकार रहा यह धार्मिक स्थल।

आज गावँ के नगहट सिवान में स्थित सैय्यद बाबा के स्थान पर गावँ के बच्चों ने "स्वच्छता अभियान" चला कर साफ सफाई की।
बताते चलें गावँ स्थित यह सैय्यद बाबा का स्थान चार गावँ की सरहद के बीच है, जहाँ से चारों गावँ सराय सागर मालटारी, मिर्जापुर, बरकोठा और भदाँव के लिए रास्ते भी लगभग बने हुए है। गावँ की माताओं बहनों की आस्था का एक केंद्र है।
गावँ में माना जाता है कि बाबा की मजार पर दिल से मांगी गई मनोकामना जरूर पूरी होती है।
हमारे गावँ में आज भी हर तीज त्यौहारों में बाबा की मजार पर बड़े ही आस्था और विश्वास के साथ गावँ के लोग दीपक जलाते हैं, लेकिन जिस तरह से यह स्थल गावँ के लिए एक महत्वपूर्ण आस्था का केंद्र बिंदु है, ठीक उसी के विपरीत यह उपेक्षित भी रहा है, आजतक किसी ग्रामसभा प्रतिनिधि ने इस पर ध्यान नहीं दिया।
नतीजन यहाँ झाड़ झंखाड़ उग आए थे, और आवागमन भी बाधित हो गया था।
आज गावँ के बच्चों ने सरकार द्वारा चलाये जा रहे "स्वच्छता अभियान" के तहत बाबा की मजार के आस पास साफ-सफाई की, अवरुद्ध रास्ते को साफ कर आवाजाही के लायक बनाया, गावँ के नवयुवकों द्वारा चलाया गया यह अभियान उन ग्रामसभा प्रतिनिधियों को लिए एक नसीहत भी है, जिन्होंने आजतक इस तरफ ध्यान नहीं दिया।

रिपोर्ट- सराय सागर मालटारी ब्यूरो।

हमारे ट्वीटर अकाउंट से जुड़ने के लिए हमें फॉलो करे।
ट्वीटर आईडी -

@maltari123

हमारे फेसबुक पेज़ से जुड़ने के लिए पेज को लाइक व शेयर करें।

saraisagarmaltari.blogspot.com

फेसबुक पेज -

https://www.facebook.com/sarai.sagar.maltari123

गावँ सम्बन्धी समस्याएँ, सलाह एवं अपने विचार तथा अपने लेख आप भी हमें दे सकते हैं।

संपर्क करे या व्हाट्सप्प करे -

9582008479
8922075098

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

श्री गांधी पीजी कॉलेज मालटारी में राष्ट्रीय सेवा योजना का विशेष शिविर आयोजित।

आज़मगढ़। सगड़ी। सगड़ी तहसील के श्री गांधी पीजी कॉलेज मालटारी आजमगढ़ राष्ट्रीय सेवा योजना का विशेष  शिविर प्राथमिक  विद्यालय मालटारी प्रथम  पर आयोजित है। इस शिविर हेतु स्वयंसेवक /सेविकाओं ने प्रातः 10:00 बजे से श्री गांधी पीजी कॉलेज परिसर से प्रस्थान किए। वह 10:15 बजे सुबह प्राथमिक विद्यालय पैदल चलकर पहुंच गए रास्ते में एनएसएस सांग उठे समाज के लिए उठे उठे के साथ ही साथ नारा कश्मीर हो या कन्याकुमारी भारत माता एक हमारी, अंधकार को क्यों धिक्कार है अच्छा हो एक दीप जलाएं, आदि गगनचुंबी नारे लगाते रहे।  आज के कार्यक्रम के मुख्य अतिथि मालटारी ग्राम के प्रधान मुकेश राय विशिष्ट अतिथि श्री राम दरस राय व अति विशिष्ट अतिथि पद्म चौहान रहे। कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि के सरस्वती प्रतिमा पर माल्यार्पण, दीप प्रज्वलित व ध्वजारोहण से हुआ। सरस्वती वंदना अंकिता विश्वकर्मा ब्यूटी, यादव स्वागत गीत निशा ,अंतिमा मौर्य ,प्रियंका कनौजिया ने प्रस्तुत किया। देश भक्ति गीत आशीष राजभर स्नेह लता पटेल ने गाया। नाटक "विधायक जी का इंटरव्यू विषय"पर अविनाश यादव की टीम ...

छात्रसंघ चुनाव की सरगर्मी तेज 7 नवंबर को हो सकता है चुनाव।

सराय सागर मालटारी।                    "छात्र संघ चुनाव" गावँ के श्री गांधी पीजी कॉलेज मालटारी में होने वाले छात्र संघ चुनाव की सरगर्मी बढ़ चुकी है। छात्र नेता अपने अपने मतो...

गावँ में सास-बहू सम्मेलन कर दी गई स्वास्थ्य सम्बन्धी जानकारी।

सराय सागर मालटारी।                      "सास-बहू सम्मेलन" गावँ कवरेज: आज गावँ स्थित जच्चा बच्चा केंद्र (मिडवाइफ सेंटर) पर केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग की ओर स...